< Back
Lead Story
UP सरकार का अनुपूरक बजट : जानिए किस विभाग को कितनी मिली राशि

UP सरकार का अनुपूरक बजट

Lead Story

UP सरकार का अनुपूरक बजट : जानिए किस विभाग को कितनी मिली राशि

Gurjeet Kaur
|
30 July 2024 1:35 PM IST

UP Government Supplementary Budget : अनुपूरक बजट फरवरी में पेश किए गए मूल बजट का 1.66 प्रतिशत है।

UP Government Supplementary Budget : लखनऊ, उत्तरप्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने मंगलवार को विधानसभा के मानसून सत्र में अनुपूरक बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा यह बजट पेश किया गया है। अनुपूरक बजट कुल 12909 करोड़ 93 लाख रुपए का है। इसमें अलग - अलग विभागों को अलग - अलग धन राशि आबंटित की गई है।

बता दें कि, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा पेश किया गया अनुपूरक बजट फरवरी में पेश किए गए मूल बजट का 1.66 प्रतिशत है। इस अनुपूरक बजट में ऊर्जा विभाग के लिए 200 करोड़, परिवहन विभाग के लिए 100 करोड़ रुपये दिए गए हैं। वहीं संस्कृति विभाग के लिए करीब 75 करोड़ रुपये दिए गए हैं। देखिए किस विभाग को कितनी राशि मिली।

बजट- 12909 करोड़ 93 लाख रु.

राजस्व लेखे व्यय - 4 हजार 227.94 करोड़ रु.

पूंजी लेखे का व्यय - 7,981.99 करोड़ रु.

प्रस्तावित अनुपूरक बजट का आकार इस वर्ष के मूल बजट का 1.66%.

औद्योगिक विकास - ₹7500.18 करोड़.

ऊर्जा विभाग - ₹2000 करोड़.

परिवहन विभाग - ₹1000 करोड़.

नगर विकास विभाग(अमृत योजना सहायतार्थ)- ₹600 करोड़.

उप्र कौशल विकास -₹200 करोड़.

ग्रामीण स्टेडियम ओपन जिम हेतु - ₹100 करोड़.

माध्यमिक शिक्षा विभाग (284 राजकीय इंटर कॉलेजों में लैब हेतु) तथा 28.40 करोड़ रु 1040 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों मे ICT लैब हेतु ₹66.82 करोड़.

संस्कृति विभाग- ₹74.90 करोड़.

अटल आवासीय विद्यालय स्थापना हेतु - 53.15 करोड़ व ₹2.79 करोड़.

रोजगार मिशन -₹49.80 करोड़.

विधानसभा सचिवालय में डाटा सेंटर नवीनीकरण हेतु -₹3.25 करोड़

Similar Posts