< Back
Lead Story
UP Crime Story : अमरीशा को मिली मोहित से प्यार करने की सजा, भाई ने बीच सड़क पर कर दिया कत्ल
Lead Story

UP Crime Story : अमरीशा को मिली मोहित से प्यार करने की सजा, भाई ने बीच सड़क पर कर दिया कत्ल

Gurjeet Kaur
|
9 Aug 2024 9:44 AM IST

UP Crime Story : भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) के तहत FIR दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

UP Crime Story : उत्तरप्रदेश। "मैं अपने पिता की इज्जत और गरिमा बचा रहा हूं।" सुबह करीब 9.30 बजे मेरठ की एक सड़क पर एक व्यक्ति 17 वर्षीय लड़की का गाला दबाते हुए चीख - चीख कर यह बात बोल रहा था। लोगों ने अपने मोबाईल के कैमेरा ऑन कर लिए थे और मजे से वीडियो बन रहे थे। थोड़ी देर में 17 वर्षीय लड़की ने दम तोड़ दिया। हैरानी होगी यह जानकर की जिस व्यक्ति ने 17 वर्षीय लड़की की जान ली बड़ा भाई था। पूरी क्राइम स्टोरी जानने के लिए इस खबर को अंत तक पढ़िए।

मेरठ के एक गांव में मुख्य सड़क के बीचों-बीच इस लड़की का शव पड़ा रहा। पड़ोसी चुपचाप खड़े रहे कोई भी लड़की को बचाने के लिए नहीं आया। पुलिस ने बताया कि, लड़की दूसरे धर्म के एक व्यक्ति से प्यार करती थी। लड़की के घर वाले इसके खिलाफ थे। उन्होंने कई बार लड़की को समझाया लेकिन बीते दिनों बात इतनी बढ़ गई कि, अमरीना की हत्या कर दी गई।

एक पड़ोसी द्वारा शूट किए गए घटना के वीडियो में हत्यारे भाई को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, "मैं अपने पिता की इज्जत और गरिमा बचा रहा हूं।" अब ये भाई पुलिस की हिरासत में है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) के तहत FIR दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्टेशन हाउस ऑफिसर योगेंद्र सिंह ने बताया कि, "परिवार ने लड़की की शादी एक ऐसे व्यक्ति से तय कर दी थी, जिसे वे पसंद करते थे।" इसके बाद लड़की ने शादी से इंकार किया तो खूब झगड़ा हुआ और मारपीट भी हुई।

लड़की ने अपने घर से भागने की कोशिश की तो उसके पीछे उसका भाई भागा और लड़की का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। लड़की के हत्यारे भाई ने पुलिस को बताया कि, 'लड़की चार महीने में 18 साल की होने वाली थी और उसने उस व्यक्ति से शादी करने की योजना बनाई थी, जिससे वह प्यार करती थी।'

आरोपी की पत्नी ने बयान देते हुए बताया कि, "पांच दिन पहले, वह घर से चली गई थी। कुछ समय तक उस लड़के के घर रही जिससे वो प्यार करती थी। मेरे पति और ग्राम प्रधान के पिता, जो पद के सभी कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, लड़के के घर गए और उसे वापस ले आए।

जब हत्या की यह घटना हुई तो आरोपी की पत्नी घर की दूसरी मंजिल पर खाना बना रही थी। परिवार के बाकी सदस्य खेतों में घास काटने गए थे। यहां घर में लड़की का भाई उसे समझाने की कोशिश कर रहा था लेकिन लड़की घर से भाग गई। लड़की के भाई ने पीछा किया और लड़की को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और फिर उसका गला घोंट दिया।

जानकारी के अनुसार लड़की पाँच दिन पहले भी अपना घर छोड़कर गई थी। लड़की ने उस 18 वर्षीय व्यक्ति से मिलने के लिए 33 किलोमीटर की यात्रा की थी जिससे वह शादी करने की योजना बना रही थी। वह अपने परिवार को पीछे छोड़कर उसके साथ रहने के लिए मेरठ की एक सफ़ेद रंग की बस में बैठ गई थी।

लड़की की माँ ने बताया कि, "बेटा जेल में है। उसे दो लड़कियों की देखभाल करनी है। उनकी देखभाल कौन करेगा? यह तीसरी बार था जब वह भाग गई।"

बता दें कि, जहां यह घटना हुई वहां 20 परिवार अल्पसंख्यक समुदाय के हैं। जिस लड़की की हत्या कर दी गई वह अपने स्कूल में टॉपर थी लेकिन 8वीं कक्षा के बाद उसने स्कूल जाना बंद कर दिया था। जानकारी के अनुसार गांव में केवल एक प्राथमिक विद्यालय है। सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुछ किलोमीटर दूर है जो एक खंडहर में तब्दील हो चुका है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद कई लोग अलग - अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी का कहना है कि, अगर वीडियो न बनाकर लड़की को बचाने का प्रयास किया जाता तो शायद अमरीना आज जिंदा होती, कोई कह रहा है कि, शायद गांव में शिक्षा की बेहतर व्यवस्था होती तो ये क्राइम स्टोरी ही न बनती। बहरहाल लड़की की हत्या के बाद गांव की अन्य लड़कियां डरी सहमी और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Similar Posts