< Back
Lead Story
उप्र के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
Lead Story

उप्र के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

स्वदेश डेस्क
|
14 April 2021 1:56 PM IST

लखनऊ। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना संक्रमित पाए गए है। उनके कार्यालय के कई अधिकारी-कर्मचारियों कोरोना संक्रमित निकले है। इसके बाद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने खुद को आइसोलेट हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की। उन्होंने 5 फरवरी को वैक्सीन का पहला डोज ली थी। वह इन दिनों प. बंगाल चुनाव में चुनाव प्रचार में व्यस्त है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- " मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार की सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। इस बीच जो लोग भी मेरे संपर्क में आएं हैं वह अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें।

पूर्व सीएम अखिलेश हुए संक्रमित -

वहीँ उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी कोरोना संक्रमित हो गए है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है व घर पर ही उपचार शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जाँच करा लें। उन सभी से कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने की विनती भी है।


Similar Posts