< Back
Lead Story
कानपुर में ठगी का अनोखा मामला, 65 साल के बूढ़ों को 25 साल का जवान बनाने के ऐवज में ठगे 35 करोड़

कानपुर में जवान बनाने के ऐवज में ठगी करने वाले पति - पत्नी

Lead Story

Kanpur News: कानपुर में ठगी का अनोखा मामला, 65 साल के बूढ़ों को 25 साल का जवान बनाने के ऐवज में ठगे 35 करोड़

Gurjeet Kaur
|
4 Oct 2024 3:35 PM IST

Kanpur News : उत्तरप्रदेश। कानपुर में ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। लोगों को जवान बनाने का झांसा देकर ठगों ने 35 करोड़ रुपए लूट लिए। किदवई नगर में पति - पत्नी ने एक थेरेपी सेंटर खोला था। लोगों से कहा कि, इजराइल से एक ऐसी मशीन बुलवाएंगे जो आपको जवान बना देगी। लोगों को जवान कर देने के नाम पर पैसे मांगे गए। एक थैरेपी पैकेज की कीमत 90 हजार रुपए रखी गई। इस तरह 35 करोड़ रुपए लेकर दोनों फरार हो गए।

पति - पत्नी का नाम राजीव दुबे और रश्मि दुबे है। इन्होंने दावा किया कि इजराइल के वैज्ञानिकों ने ऑक्सीजन थैरेपी निकाली है। इससे 65 साल के बूढ़े भी 25 साल के जवान की तरह दिखने लगेंगे। थैरेपी पैकेज 90 हजार रुपए का था। जवान बनने के झांसे में लोग आ गए। इस तरह कपल ने 35 करोड़ रुपए ठगे और भाग निकले।

इस मामले की किसी ने शिकायत इसलिए नहीं की। लोगों को इस बात के सामने आने पर मजाक बनने का डर था। एक पीड़ित महिला यूपी पुलिस के पास पहुंची। उसकी शिकायत के बाद FIR दर्ज हुई। अब पुलिस द्वारा फ्रॉड कपल की तलाश जारी है।

फ्रॉड पति-पत्नी ने कुल 35 करोड़ रुपए की ठगी की है। दोनों ने लोगों को मशीन से लोगों को जवान करने का सपना दिखाया और करोड़ों रुपए ठग लिए। किदवई नगर में थेरेपी सेंटर खोलकर दोनों, लोगों को ठगने का काम करते थे।

जानकारी के अनुसार 60 साल वालों को 25 साल का बनाने का दावा कर ठगों ने अमीर घरों की महिलाओं, बुजुर्गों ने एक-एक लाख रुपए था ऐंठे हैं। ठगी का खुलासा होने के बाद से राजीव दुबे और रश्मी दुबे फरार हैं। पुलिस की एक तीन दोनों को खोजने के लिए टीम बनाकर काम कर रही है। एक महिला द्वारा शिकायत किए जाने के बाद अन्य लोग भी सामने आए। लोगों ने बताया कि, जिस मशीन की तस्वीर दिखाकर उनसे पैसे ठगे गए थेरेपी सेंटर में वैसी कोई मशीन नहीं थी।

Similar Posts