< Back
Lead Story
देखिए कैसी है वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई झलक
Lead Story

Vande Bharat Sleeper Train: देखिए कैसी है वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई झलक

Deepika Pal
|
1 Sept 2024 5:53 PM IST

केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में इस वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के अंदर की झलक दिखाई है।

Vande Bharat Sleeper Train : दुनिया में भारतीय रेलवे का आकार अब बहुत वृहत होते जा रहा है जिसके चलते जहां पहले सुपर फास्ट ट्रेनें पटरी पर दौड़ती थी वहीं अब वंदे भारत ट्रेन के आने से रेलवे की स्पीड को रफ्तार मिली है। यह ट्रेन पहले चेयर कार में ही उपलब्ध थी वहीं पर अब वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आ गई है जिसके आने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। भारतीय केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में इस ट्रेन के अंदर की झलक दिखाई है।

ट्रेन ऐसी की यात्री स्टॉप आने पर भी न उतर पाए

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के पहले मॉडल को देखने के लिए आज केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव बेंगलुरु में भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) की फैक्ट्री में ट्रेन का निरीक्षण करने पहुंचे थे उस दौरान बनकर तैयार हुई ट्रेन की अंदर की झलक दिखाई है। बताया जा रहा है कि, कोच की मैन्युफैक्चरिंग का काम पूरा हो गया है। कुछ दिनों में यह BEML फैक्ट्री से बाहर आ जाएगी। अगले 2 महीने ट्रेन की टेस्टिंग चलेगी। इसके बाद यात्रियों के लिए ट्रेन की लॉन्चिंग होगी। यह ट्रेन संभवतः 3 महीने बाद यानि दिसंबर तक यात्रियों के लिए मौजूद रहेगी।




कितनी दूरी तय करेगी ट्रेन

वंदे भारत ट्रेन की स्पीड की बात करें तो, 800 से 1200KM दूरी की यात्रा के लिए तैयार किया गया है। इसमें यात्री करीब रात 10 बजे चढ़ेंगे और सुबह आराम से अपने स्थान पर पहुंच जाएंगे। इसे लेकर मंत्री वैष्णव ने कहा कि, ट्रेन में कपलर मैकेनिज्म की नई टेक्नोलॉजी लाई गई है। इससे ट्रेन का वेट कम होता है और स्ट्रेंथ बढ़ती है। कपलर दो कोच को जोड़ने वाला हिस्सा होता है। यह ऑस्टेनिटिक स्टील से बना होता है। यह ट्रेन दुनिया की खास ट्रेनों में गिनी जाएगी।ट्रेन के कोच और टॉयलेट को अपग्रेड किया गया है। ट्रेन में कई सेफ्टी फीचर्स हैं।

इन रूट्स पर चलेगी ट्रेन

बताया जा रहा हैं कि, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को पहले बड़े शहरों से जोड़ा जा रहा है। खासकर दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-कोलकाता जैसे लंबे रूट पर यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। अभी तक रूट्स की जानकारी साफ नहीं हुई है।

Similar Posts