< Back
देश
केन्द्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा कोरोना संक्रमित, ट्विट कर दी जानकारी
देश

केन्द्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा कोरोना संक्रमित, ट्विट कर दी जानकारी

Swadesh Digital
|
19 Nov 2020 10:27 PM IST

नई दिल्ली। केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री सदानंद गौड़ा कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और साथ ही सम्पर्क में आए लोगों को सावधान रहने का अनुरोध किया।

केन्द्रीय मंत्री ने ट्विट करते हुए लिखा,'शुरुआती लक्षणों के बाद मैंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया। रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद मैंने खुद को सबसे अलग कर लिया है। साथ मेरे सम्पर्क में आए लोगों से अनुरोध है कि सावधान रहें, सुरक्षित रहें और कोरोना प्रोटोकाल को फालो करें।' आपको बता दें मोदी सरकार में सदानंद गौड़ा उर्वरक और रसायन मामलों के मंत्री हैं।


Similar Posts