< Back
Lead Story
महिला के साथ सड़क पर हुए दुष्कर्म का वीडियो बनाने  वाला आरोपी मोहम्मद सलीम गिरफ्तार

Ujjain Rape Case

Lead Story

Ujjain Rape Case: महिला के साथ सड़क पर हुए दुष्कर्म का वीडियो बनाने वाला आरोपी मोहम्मद सलीम गिरफ्तार

Gurjeet Kaur
|
7 Sept 2024 1:20 PM IST

Ujjain Rape Case : मध्यप्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन में शुक्रवार को रेप का मामला सामने आया था। आरोपियों ने महिला से रेप कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। पीड़िता के रेप का वीडियो बनाने वाला आरोपी मोहम्मद सलीम गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने 6 सितम्बर को रेप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया था। 7 सितंबर को वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा, "कोयला फाटक पर 4 सितंबर को हुई घटना...हमने मोहम्मद सलीम नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने वीडियो बनाया था जो वायरल हो गया। हमने उसका मोबाइल बरामद कर लिया है जिसमें वह वीडियो है। हम जांच कर रहे हैं कि यह वीडियो किसको भेजा गया था। इसमें शामिल सभी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।"

आरोपी मोहम्मद सलीम

आरोपी मोहम्मद सलीम

उज्‍जैन के आगर नाका क्षेत्र में एक कबाड़ बीनने वाली महिला को जबरन शराब पिलाकर उसके साथ दुष्‍कर्म किया गया था। हैरान कर देने वाली बात यह है कि यह घटना दिन दहाड़े शहर के कोयला फाटक चौराहे के फुटपाथ पर हुई थी। पुलिस ने इस मामले पर संज्ञान तब लिया जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

कोतवाली सीएसपी ओम प्रकाश मिश्रा ने इस मामले पर बात करते हुए बताया था कि पीड़ित महिला को थाने लाकर उसकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पुलिस वीडियो बनाने वाले व्‍यक्ति की भी तलाश कर रही थी जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़ित महिला भीख मांगकर और कबाड़ बीनकर गुजारा करती थी। पुलिस के अनुसार आरोपी लोकेश पीड़िता को कोयला फाटक के पास मिला और उसे जबरन शराब पिलाई, फिर नशे की हालत में उसके साथ दुष्‍कर्म किया, इसके बाद आरोपी पीड़ित महिला को धमकी देकर भाग गया था।

इस घटना के सामने आने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा तक ने सवाल उठाए थे।

Similar Posts