< Back
Lead Story
उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- एकनाथ शिंदे शिवसेना के सीएम नहीं
Lead Story

उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- एकनाथ शिंदे शिवसेना के सीएम नहीं

स्वदेश डेस्क
|
1 July 2022 4:08 PM IST

मुंबई। महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट का भाजपा के समर्थन से एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के साथ अंत हो गया है। नई सरकार के गठन के बाद उद्धव ठाकरे पहली बार मीडिया के सामने आए।उन्होंने आज शुक्रवार को प्रेसवार्ता में कहा की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यदि मुझसे किया वादा निभाया होता तो राज्य में भाजपा का मुख्यमंत्री होता।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा की ये जो कल हुआ, मैं पहले ही अमित शाह से कह रहा था कि 2.5 साल शिवसेना का मुख्यमंत्री हो और वही हुआ। पहले ही अगर ऐसा करते तो महा विकास अघाडी का जन्म ही नहीं होता। अब 2.5 साल बाद भाजपा का मुख्यमंत्री होता।जिस तरीके से सरकार का गठन हुआ और तथाकथित शिवसेना के कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाया गया इस बारे में मैंने पहले ही अमित शाह को बता दिया था। यह सम्मानजनक तरीके से भी हो सकता था। उस वक्त शिवसेना आधिकारिक तौर पर आपके साथ थी। ये मुख्यमंत्री (एकनाथ शिंदे) शिवसेना के मुख्यमंत्री नहीं हैं।'

उन्होंने आगे कहा की 'नई महाराष्ट्र सरकार के मेट्रो कार शेड को आरे कालोनी ले जाने के फैसले से दुखी हूं।' उन्होंने आगे कह की 'मेरा गुस्सा मुंबई की जनता पर न निकालें। मेट्रो शेड के लिए प्रस्ताव को न बदलें। मुंबई के पर्यावरण से खिलवाड़ न करें।'



Similar Posts