< Back
Lead Story
आपसी झगड़े में दो पुलिसकर्मियों की मौत, तीसरा घायल
Lead Story

ऊधमपुर: आपसी झगड़े में दो पुलिसकर्मियों की मौत, तीसरा घायल

Jagdeesh Kumar
|
8 Dec 2024 10:46 AM IST

शुरुआती जांच में सामने आया है कि आपसी रंजिश के चलते दोनों ने एक दूसरे को गोली मारी होगी। आत्महत्या के लिहाज से भी जांच हो रही है।

जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले के रहमबल इलाके में दो पुलिसकर्मियों का शव मिलने हड़कंप मच गया। वहीं, तीसरा पुलिसकर्मी भी घायल है। कथित तौर पर मौत का कारण आपसी रंजिश माना जा रहा है। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक रविवार को एके-47 राइफल से गोली चलने के कारण मौत हुई है।

पुलिस वैन में मिले शव

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आज यानी रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे जिला मुख्यालय स्थित काली माता मंदिर के बाहर पुलिस वैन के अंदर पुलिसकर्मियों के गोलियों से छलनी शव मिले। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद यह साफ हो सकेगा मौत का असली कारण क्या है?

एक दूसरे को गोली मारने के संदेह

शुरुआती जांच में सामने आया है कि आपसी रंजिश के चलते दोनों ने एक दूसरे को गोली मारी होगी। वहीं, पुलिस आत्महत्या के लिहाज से भी जांच कर रही है।

पुलिस ने दी ये जानकारी

घटना के बारे में SSP उधमपुर आमोद नागपुरे ने कहा, "घटना सुबह 6.30 बजे हुई। वे सोपोर से तलवारा स्थित प्रशिक्षण केंद्र की ओर जा रहे थे। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, यह साबित हो गया है कि घटना में एके-47 राइफल का इस्तेमाल किया गया था। 2 पुलिस कर्मियों की मौत हो गई है। तीसरा पुलिस कर्मी सुरक्षित है। उन्हें पोस्टमॉर्टम और अन्य प्रक्रियाओं के लिए जीएमसी उधमपुर ले जाया जाएगा।"

Similar Posts