< Back
Lead Story
ट्विटर ने महेंद्र सिंह धोनी के अकाउंट से ब्लू टिक हटाया, कारण नहीं आया सामने
Lead Story

ट्विटर ने महेंद्र सिंह धोनी के अकाउंट से ब्लू टिक हटाया, कारण नहीं आया सामने

स्वदेश डेस्क
|
6 Aug 2021 4:38 PM IST

नईदिल्ली। ट्विटर ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया है। धोनी ने आखिरी ट्वीट 8 जनवरी 2021 को किया था। यहां उनके करीब 8.2 मिलियन फॉलोअर हैं।इससे पहले भी ट्विटर कई हस्तियों के एकाउंट से ब्लू टीक हटा चुका है। फिलहाल उनका कम एक्टिव रहना ही इसका मुख्य कारण माना जा रहा है।

इस मामले में अब तक ट्विटर की ओर से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ट्विटर हैंडल पर ब्लू टिक लोगों को यह बताने के लिए है कि सोशल मीडिया अकाउंट प्रामाणिक है। इसके लिए किसी भी व्यक्ति का ट्विटर अकाउंट प्रामाणिक, उल्लेखनीय और सक्रिय होना चाहिए।

गौरतलब है की महेंद्र सिंह धोनी भले ही ट्विटर कम पोस्ट करते हो लेकिन वे हमेशा चर्चा में बने रहते है। कभी वे खेती करते हुए तो कभी अपने अलग -अलग लुक की वजह से सुर्ख़ियों में रहते है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले चुके धोनी अब सिर्फ आइपीएल में खेलते नजर आते है। कैप्टन कूल एक बार फिर जल्द क्रिकेट के मैदान पर दिखेंगे।वे यूएई में आईपीएल के दूसरे हिस्से के लिए चेन्नई सुपर किंग के कैंप से जुड़ेंगे।

Similar Posts