< Back
Lead Story
Train Accident : बिहार के समस्तीपुर में बड़ा रेल हादसा, ट्रेन के डिब्बे इंजन से हुए अलग

Train Accident : बिहार के समस्तीपुर में बड़ा रेल हादसा

Lead Story

Train Accident : बिहार के समस्तीपुर में बड़ा रेल हादसा, ट्रेन के डिब्बे इंजन से हुए अलग

Gurjeet Kaur
|
29 July 2024 1:53 PM IST

Train Accident : बिहार के समस्तीपुर में कपलिग खुलने से दो बोगी इंजन समेत अलग हो गए।

Train Accident : पटना, बिहार। सोमवार को बिहार में एक बड़ा ट्रेन हादसा होने से बच गया। दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन दो हिस्सों में विभाजित हो गयी। इसके चलते ट्रेन के डिब्बे इंजन से अलग हो गए। यह हादसा कर्पूरी ग्राम और पूसा स्टेशन के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार कपलिग खुलने से दो बोगी इंजन समेत अलग हो गए। जबकि बाकी बोगियां पीछे रह गई। गनीमत रही की इस हादसे में अब तक किसी को चोट नहीं आई है। रेलवे अमला मौके पर पहुंच कर सुधार कार्य कर रहा है।

जानकारी के अनुसार इंजन समेत दो बोगियां करीब 100 मीटर आगे चली गई थी। इसके बाद लोकोपायलट इंजन को पीछे लेकर आया। बड़ी मशक्कत के बाद जैसे तैसे बोगियों को जोड़ा गया। चश्मदीदों के अनुसार जैसे ही बोगियां अलग हुईं बहुत जोर से आवाज आई। इसके बाद देखा तो इंजन समेत दो बोगियां आगे बढ़ गई थी। जबकि, बाकी बची बोगियां पीछे ही रह गई थी।

बोगियां जोड़ने के बाद बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन धीरे - धीरे पूसा स्टेशन लाइ गई। यहां ट्रेन में आई खराबी की सीनियर इंजिनियर द्वारा जांच की जा रही है। कई वरिष्ठ अधिकारी भी पूसा स्टेशन पर पहुंचे। गनीमत थी कि, किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई। इस घटना के पीछे क्या कारण थे यह बात अब तक सामने नहीं आई है। अधिकारियों ने सवाल पूछे जाने पर इतना कहा कि, वे मामले की जांच कर रहे हैं।

Similar Posts