< Back
Lead Story
MP के महू में दर्दनाक हादसा, देर रात गिरी निर्माणाधीन फार्म हाउस की छत, 6 मजदूर मलबे में दबे

MP के महू में दर्दनाक हादसा

Lead Story

Indore News: MP के महू में दर्दनाक हादसा, देर रात गिरी निर्माणाधीन फार्म हाउस की छत, 6 मजदूर मलबे में दबे

Gurjeet Kaur
|
23 Aug 2024 9:59 AM IST

Indore News : मध्यप्रदेश। इंदौर के महू में देर रात एक भीषण हादसा हो गया। महू के चोरल गांव में देर रात एक निर्माणाधीन फार्म हॉउस की छत गिर गई। 6 मजदूर देर रात से मलबे में फंसे हुए थे। सुबह जब ग्रामीणों ने फार्म हॉउस पर गिरी हुई छत देखी तो हादसे के बारे में पता चला। इसके बाद पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया।

तीन जेसीबी और पोकलेन मशीन से मजदूरों को निकाले जाने का प्रयास किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार 5 मजदूरों के शव निकाले जा चुके हैं। एक मजबूर की खोजबीन जारी है। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है। यहां आस - पास के ग्रामीण भी इकट्ठे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार सभी मजदूर फ़ार्म हाउस का निर्माण कर रहे थे। रात को काम ख़त्म कर वे सोए हुए थे। तभी अचानक फार्म हॉउस की छत गिर गई। अधिकारियों ने बताया कि, यह फार्म हाउस ममता पति कन्हैया लाल और अनाया पति भरत डेमला का है।

सभी मजदूर इंदौर के महू के रहने वाले थे। गुरुवार को ही स्लैब डाला गया था। काम खत्म करने के बाद मजदूर निर्माणाधीन फार्म हाउस में ही सो गए थे। कलेक्टर ने इस मामले में संज्ञान लिया है।

Related Tags :
Similar Posts