< Back
Lead Story
भारत विरोधी टूलकिट मामला: बेंगलुरू से गिरफ्तार दिशा रवि पांच दिनों की पुलिस हिरासत में
Lead Story

भारत विरोधी टूलकिट मामला: बेंगलुरू से गिरफ्तार दिशा रवि पांच दिनों की पुलिस हिरासत में

Swadesh News
|
14 Feb 2021 5:42 PM IST

नई दिल्ली। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने किसान आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर टूलकिट फैलाने के मामले में गिरफ्तार पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि को पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिशा रवि को बेंगलुरू से गिरफ्तार किया था।दिल्ली पुलिस ने आज दिशा रवि को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जिसके बाद कोर्ट ने पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

दिल्ली पुलिस का आरोप है कि दिशा रवि ने किसान आंदोलन से जुड़े उस डॉक्युमेंट को शेयर किया, जिसे अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने ट्वीट किया था। दिशा पर टूलकिट डॉक्युमेंट को एडिट करके उसमें कुछ चीज़ें जोड़ने और उसे आगे फॉरवर्ड करने का आरोप है। यह टूलकिट तब चर्चा में आया था जब इसे अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए अपने ट्विटर एकाउंट पर साझा किया। उसके बाद पुलिस ने पिछले 4 फरवरी को एफआईआर दर्ज की थी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए, 120ए और 153ए के तहत बदनाम करने, आपराधिक साजिश रचने और नफरत को बढ़ावा देने के आरोपों में एफआईआर दर्ज की है।

Related Tags :
Similar Posts