< Back
Lead Story
उप्र में शाम 5 बजे तक 57.79 फीसदी मतदान, सर्वाधिक मुजफ्फरनगर में डले वोट
Lead Story

उप्र में शाम 5 बजे तक 57.79 फीसदी मतदान, सर्वाधिक मुजफ्फरनगर में डले वोट

स्वदेश डेस्क
|
10 Feb 2022 7:15 PM IST

पहले चरण में 73 महिला प्रत्याशी समेत कुल 623 उम्मीदवार मैंदान में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण के 11 जिलों की 58 सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। अपराह्न पांच बजे तक औसतन 57.79 प्रतिशत मतदान हुआ है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण का आगाज हो गया है। सभी राजनीतिक दलों के लिए यह चरण चुनाव का सबसे मुश्किल माना जा रहा है क्योंकि यह उन सीटों पर हो रहा है जहां किसान आंदोलन का प्रभाव माना जाता है। भाजपा के लिए चुनाव का यह एक कठिन चरण है जबकि समाजवादी पार्टी-राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन, कांग्रेस और बसपा के समक्ष भी चुनौती कम नहीं होगी क्योंकि उन्हें अपनी उम्मीदों के मुताबिक यहां बढ़त मिलती है या नहीं, इसे देखना होगा। विपक्षी दलों की अधिकतर उम्मीदें इसी चरण पर हैं। किसान आंदोलन प्रभावित इस इलाके में गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, शामली, अलीगढ़, मथुरा और आगरा की 58 सीटें आती हैं।

पांच बजे तक जिलेवार ये रहा मतदान का प्रतिशत

  • शामली - 61.78 प्रतिशत
  • मुजफ्फरनगर - 62.14 प्रतिशत
  • मेरठ - 58.52 प्रतिशत
  • बागपत - 61.35 प्रतिशत
  • गाजियाबाद - 54.77 प्रतिशत
  • हापुड़ - 60.50 प्रतिशत
  • गौतमबुद्ध नगर - 54.77 प्रतिशत
  • बुलंदशहर - 60.52 प्रतिशत
  • अलीगढ़ - 57.25 प्रतिशत
  • मथुरा - 58.51 प्रतिशत
  • आगरा - 56.61 प्रतिशत

Similar Posts