< Back
Lead Story
शेयर मार्केट में फिर गिरावट, एक दिन के तेजी के बाद अब फिर गिरे सेंसेक्स और निफ्टी
Lead Story

जानिए स्टॉक मार्केट का अपडेट: शेयर मार्केट में फिर गिरावट, एक दिन के तेजी के बाद अब फिर गिरे सेंसेक्स और निफ्टी

Jagdeesh Kumar
|
30 Oct 2024 10:17 AM IST

एक बार फिर शेयर मार्केट में उथल पुथल जारी है। कल यानी धनतेरस के दिन तेजी देखी गई थी लेकिन आज 30 अक्टूबर बुधवार के दिन फिर शेयर बाजार गिरावट जारी है। आज यानी आज 30 अक्टूबर के दिन सेंसेक्स लगभग 317.69 अंक यानी लगभग 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ करीब 80,051.34 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी में 102.80 अंक यानी 0.42 फीसदी बढ़त के साथ करीब 24,364.05 अंक पर खुला। हालांकि 10 बजे के बाद बाजार रिकवरी करने लगा है, अब देखना होगा कि स्टॉक मार्केट बंद होने के समय किस करवट की ओर जाता है।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

बहुत दिनों बाद बीते दिन शेयर मार्केट वालों के लिए एक बार फिर अच्छी खबर मिली थी। लेकिन आज फिर आज का दिन लाल रंग से खुला। खबर लिखने के समय तक सेंसेक्स (BSE Sensex) 276.24 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ करीब 80,092.79 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 69.15 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ करीब 24,397.70 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।

इन शेयरों में तेजी

आज यानी 30 अक्टूबर के दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 05 में तेजी और 25 में गिरावट है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 में गिरावट और 14 में तेजी है। बैंकिंग, आईटी और एनर्जी वाले कंपनियों के शेयर बढ़त बना रहे हैं।

Similar Posts