< Back
Lead Story
मेष राशि वालों को अपनों से मिलेगा धोखा, यहां पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल
Lead Story

आज का राशिफल: मेष राशि वालों को अपनों से मिलेगा धोखा, यहां पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

Jagdeesh Kumar
|
13 Nov 2024 6:00 AM IST

Rashifal 13 November 2024: आज यानी 13 नवंबर को बुधवार का दिन है। मेष राशि वालों को संभलकर रहना होगा, उन्हें किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल...

मेष राशि(Aries)

आज यानी 13 नवंबर बुधवार का दिन मेष राशि वालों का समस्याओं से भरा रहेगा। आप अपने भविष्य को लेकर कोई योजना बना सकते हैं। आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा अपनों से ही धोखा मिल सकता है। मौसम संबंधी बीमारियों से बचने के लिए खान पान में ध्यान देना होगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले में आपको नुकसान हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

13 नवंबर बुधवार का दिन वृषभ राशि के लिए मेहनत से भरा रहेगा। ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। रुका हुआ काम पूरा होगा। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहें हैं तो कोई डील फाइनल होगी। सरकारी कंपनियों से संबंधित शेयरों में निवेश करें तो लाभ होगा।

मिथुन राशि (Gemini)

बात करें मिथुन राशि की तो आज यानी बुधवार का दिन अच्छा रहेगा। खरीददारी के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। काम की टेंशन अधिक रहेगी। लव लाइफ जी रहे लोगों को थोड़ा चिंता की आवश्यकता है।

कर्क राशि (Cancer)

बात करें कर्क जातक की तो आज का दिन इनके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कोई भी काम थोड़ा सोच समझकर करें। ऑफिस में आपको अपना असली काम बॉस को दिखाना होगा। पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करना होगा। किसी के यहां धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जहां आपको शामिल होने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि (Leo)

आज 2 नवंबर बुधवार का दिन सिंह राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। इसके लिए आपको भी अपने खर्चों पर लगाम लगाना होगा। करियर को लेकर थोड़ा सावधान रहें। पड़ोसियों से वाद विवाद होने की संभावना है। ससुराल पक्ष से धन मिलने की संभावना है।

कन्या राशि (Virgo)

13 नवंबर यानी बुधवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए खुशियां लेकर आएगा। अपनी बात किसी से बोलने में बिल्कुल संकोच न करें। व्यापारी वर्ग को सरकारी योजनाओं का फायदा मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे लोगों को सफालता मिलेगी। वाहन या घर खरीद सकते हैं।

तुला राशि(Libra)

आज यानी 13 नवंबर बुधवार का दिन तुला राशि वालों का मिला जुला रहने वाला है। प्रेमी कपल को बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। गृहस्थ जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य को लेकर कोई समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

13 नवंबर के दिन वृश्चिक जातक के लोग अपने रिश्ते को लेकर पजेसिव रहेंगे। आपका गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा से जुड़े लोग अपने काम को लेकर थोड़ा गंभीर हो सकते हैं। व्यापारी वर्ग कोई बड़ा काम हाथ में ना लें। पैसों का निवेश सोच समझ कर करें अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius)

आज यानी बुधवार का दिन धनु राशि के लिए मिलाजुला रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ सरकारी काम पूरा होगा। आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होगी। किसी नए वाहन या जमीन की खरीददारी कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशी के पल व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई- लिखाई को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा।

मकर राशि (Capricorn)

आज 13 नवंबर बुधवार के दिन मकर जातक वाले थोड़ा सावधान रहें। कोई पुराना लोन चुकाने का सही समय है। कुछ नया करने की कोशिश करें। संतान के कामों को लेकर भागदौड़ अधिक होगी। जोखिम से भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

सभी 12 राशियों में से एक कुंभ राशि भी है जिनका आज 13 नवंबर का दिन आय के स्त्रोतों को बढ़ाने के लिए रहेगा। आपको निवेश बहुत सोच समझकर करना होगा। कोई विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। धार्मिक आयोजन में आप शामिल हो सकते हैं। परिवार के लोगों से बातचीत करके आगे बढ़ें।

मीन राशि(Pisces)

आज 13 नवंबर बुधवार का दिन मीन राशि वालों के लिए मेहनत से भरा रहेगा। नौकरी के लिए परेशान थे तो अब मिलने की संभावना है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को नई गति मिलेगी। आपका सीक्रेट लीक होने की संभावना है। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

Similar Posts