< Back
Lead Story
International Tiger Day 2024: आज दुनिया भर में मनाया जा रहा है विश्व बाघ दिवस, जानिए इस बार की थीम और इतिहास
Lead Story

International Tiger Day 2024: आज दुनिया भर में मनाया जा रहा है विश्व बाघ दिवस, जानिए इस बार की थीम और इतिहास

Jagdeesh Kumar
|
29 July 2024 9:16 AM IST

Today International Tiger Day 2024 Know theme, history, and significance

International Tiger Day 2024: 29 जुलाई का दिन विश्व बाघ दिवस के रूप में दुनिया भर में मनाया जाता है। बाघों के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए इसे मनाया जाता है। हमारे भारत में बाघ को राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य बाघों और उनकी प्रजाति का संरक्षण करना तथा उनके आवास को भी सुरक्षित रखने के लिए वैश्विक स्तर पर जागरूकता फैलाना है।

कैसा और कब हुई विश्व बाघ दिवस मनाने की शुरुआत?

2010 में रूस के सेंटपीटर्सबर्ग शहर में टाइगर समिट का आयोजन हुआ था जहां पहली बार इस दिवस को मनाने की बात रखी गई थी। बाघ की आबादी वाले 13 देशों में इनकी संख्या में गिरावट और उन्हें विलुप्त होने से बचाने के लिए उनकी संख्या दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया था। भारत ने इसे 12 साल में ही पूरा कर दिया। 2022 में ही भारत में बाघों की आबादी दोगुनी तो मध्य प्रदेश में तिगुनी हो गई। मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट भी कहा जाता है।

क्या है इस बार के विश्व बाघ दिवस की थीम?

बात करें इस साल इस दिवस की थीम की तो यह भी है कि बाघ संरक्षण और इन राजसी जानवरों के समक्ष आने वाले तात्कालिक खतरों, जैसे कि आवास की हानि, अवैध शिकार और मानव-वन्यजीव संघर्ष के बारे में जागरूकता बढ़ाना

है।

Similar Posts