< Back
Lead Story
आज गुरुवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा बेहतर, वृषभ- वृश्चिक राशि के जातक रहे सतर्क
Lead Story

Today Horoscope: आज गुरुवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा बेहतर, वृषभ- वृश्चिक राशि के जातक रहे सतर्क

Deepika Pal
|
28 Nov 2024 5:15 AM IST

आज का दिन गुरुवार है जो नवंबर महीने का अंतिम गुरुवार में से एक है इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा के लिए सबसे विशेष दिनों में से एक होता है।

Today Horoscope: आज का दिन गुरुवार है जो नवंबर महीने का अंतिम गुरुवार में से एक है इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा के लिए सबसे विशेष दिनों में से एक होता है।ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का निर्धारण 9 नक्षत्रों के आधार पर किया गया है। आज का दिन कैसा रहेगा और किस प्रकार की सावधानी बरतने पड़ेगी इसके बारे में ज्योतिष शास्त्र में उल्लेख मिलता हैं।

मेष-

इस राशि के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है आज के दिन लाभकारी प्रस्ताव मिलेंगे, कोई आपसी व्यक्ति आपको भ्रमित कर सकता है, परिवर्तन के योग हैं, सामाजिक प्रतिष्ठा बनी रहेगी।

वृषभ-

इस राशि के लिए आज का दिन थोड़ा कष्ट कारक हो सकता है। यानी आज के दिन अनावश्यक कार्यो में समय नष्ट होगा, किन्तु आपकी सूझबझ और सतर्कता से काम संभल जायेगा, कोई रूका कार्य बनेगा, शुभ सूचना मिलेगी।

मिथुन-

इस राशि के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है किसी दुविधा में होने कारण सकारात्मक सोच से मामले सुलझेंगे, किसी मांगलिक कार्य में आपकी उपस्थिति सुखद रहेगी, कोर्ट कचहरी के कार्यो में सफलता मिलेगी।

कर्क-

इस राशि के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज के दिन कामकाज पूरा होगा, कोर्ट कचहरी आदि के कार्यो में संलग्नता रहेगी, व्यवसाय व खरीदी के कार्यो में सतर्कता बरतना आपके लिए काफी जरूरी है, सम्मान मिलेगा।

सिंह-

इस राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है यानि कुटुम्बियों से सुख एवं सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, निजी दायित्वों की पूर्ति होगी, शुभ संदेश प्राप्त होने का योग बन रहा है।

कन्या-

इस राशि के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। जातकों को आज के दिन नये वाहन का सुख मिलेगा, पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी। इसके अलावा आपके जीवन में उत्साह बढ़ेगा, पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगा।

तुला-

इस राशि के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। युवा वर्गों के लिए लेखनादि कार्यो में सफलता मिलेगी, मन में उत्साह बना रहेगा, वाद-विवाद से बचें, परिश्रम अधिक करना पड़ेगा, यश मिलेगा।

वृश्चिक-

इस राशि के लिए आज का दिन सावधानी बरतने वाला है इसके अलावा आज के दिन नया काम बनेगा, किसी तरह की चोट-मोच आदि से बचें। इस राशि के जातक मांगलिक कार्य की ओर रूझान रहेगी, लेनदेन में लापरवाही से हानि होगी।

धनु-

इस राशि के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है शत्रुओं पर विजय मिलेगी। आज के दिन आपको दूर गए मित्र के संबंध में समाचार प्राप्त होगा, इसके अलावा आज के दिन आर्थिक समस्याओं का सरलता से समाधान होगा।

मकर-

इस राशि के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन की संभावना, आरोप प्रत्यारोप से बचें, पारिवारिक चिन्ता रहेगी, मित्र वर्ग आपकी भरपूर मदद करेंगे।

कुम्भ-

इस राशि के लिए आज का दिन मिला - जुला रहने वाला है कोई महत्वपूर्ण समस्या दूर होगी, व्यापार लाभदायक रहेगा, खर्च की अधिकता होगी। इस राशि के जातकों को अपने किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है।

मीन-

इस राशि के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी, नौकरी में लाभ प्राप्त होगा, अनावश्यक विवाद को टालना हितकर रहेगा, साहस संयम से काम करें।

Similar Posts