< Back
Lead Story
मेष से लेकर मीन तक, पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल
Lead Story

आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

Jagdeesh Kumar
|
15 March 2025 6:00 AM IST

Rashifal 15 March 2025: आज यानी 15 मार्च को शनिवार का दिन है। मेष, सिंह तुला, कुंभ राशि वालों के लिए ये दिन खास होने वाला है तो वहीं, कुछ राशियों वालों को आर्थिक तंगी हो सकती है। आइए जानते हैं आज मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल कैसा रहेगा?

मेष राशि(Aries)

आज यानी 15 मार्च शनिवार के दिन मेष राशि वालों को आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद उभरकर सामने आएंगे कोई सदस्य आपको खरीखोटी सुना सकता है। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को मनमुताबिक काम नहीं मिलेगा और वर्क लोड अधिक रहेगा। किसी यात्रा पर जाने का संयोग बन रहा है।

वृषभ राशि (Taurus)

आज यानी 15 मार्च शनिवार का दिन वृषभ राशि वालों के लिए तरक्की के द्वार खुलेगा। व्यापार में लाभ होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। आपकी पुरानी स्वास्थ्य समस्या उभर सकती है। किसी अनजान से जरूरी बात शेयर न करें।

मिथुन राशि (Gemini)

आज 15 मार्च के दिन मिथुन राशि के लोगों के कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों का काम समय से पूरा होगा। घर से दूर रह रहे लोगों को परिजन की याद सता सकती है।

कर्क राशि (Cancer)

15 मार्च यानी शनिवार का दिन कर्क राशि वालों के लिए कुछ खास नहीं रहेगा। खर्च का लेखा जोखा करने के बाद ही पैसे दूसरे को दें। बेवजह किसी से उधार लेने से भी बचना होगा। करियर को लेकर कोई चिंता थी तो वो दूर होगी। माता पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होगा।

सिंह राशि (Leo)

आज यानी शनिवार 15 मार्च को सिंह राशि वालों की इनकम बढ़ेगी। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। ससुराल पक्ष से चल रही खटपट दूर होगी। ऑफिस में टीमवर्क करेंगे तो किसी भी काम को समय रहते पूरा कर पाएंगे। घर में कोई अतिथि आ सकता है, जिससे परिवार को खुशी का माहौल रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)

15 मार्च यानी शनिवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। घर में किसी मेहमान के आने से खुशी का माहौल रहेगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोग कुछ नया करेंगे जो कि लाभदायक होगा। पुराने लेनदेन में समस्या आ सकती है। लव लाइफ जी रहे लोग अपने पार्टनर से विवाद कर सकते हैं।

तुला राशि(Libra)

तुला राशि का आज यानी 15 मार्च शनिवार का दिन ठीक ठाक रहेगा। अपने स्वास्थ्य को सही रखने के लिए खान पान में ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को मन मुताबिक फायदा मिलेगा। घर परिवार के किसी सदस्य से आपकी बहस होगी। दाम्पत्य जीवन जी रहे लोग़ अपनी निजी बातें किसी से शेयर न करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

सभी 12 राशियों में से एक वृश्चिक राशि भी है जिनका आज यानी 15 मार्च का दिन अच्छा रहेगा। आपकी यश कीर्ति बढ़ेगी। नई नौकरी भी मिल सकती है। पुराने मित्र जिससे अनबन हो गई थी वह मिलने आयेगा। वाहन के अचानक खराब होने से खर्च बढ़ेगा। परिवार के किसी सदस्य से निराशाजनक सूचना मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों की बात करें तो 15 मार्च शनिवार का दिन ठीक ठाक रहने वाला है। आपके काम से आपको एक नई पहचान मिलेगी। आपका मन धार्मिक कार्यों में लगने लगेगा। कोई प्रिय वस्तु को गई थी तो जल्द मिलेगी। अपने संतान के सेहत पर ध्यान दें। ऑफिस में आपके काम से बॉस प्रसन्न होंगे। प्रेम जीवन में जी रहे लोग अपने साथी को घर परिवार के लोगों से मिलवा सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)

15 मार्च यानी शनिवार का दिन मकर जातक के लिए अच्छा रहेगा। अकस्मात धन लाभ मिलने से खुशी मिलेगी। कोई बात जीवनसाथी से छिपी थी तो वह सामने आएगी। वाणी और व्यवहार में संयम रखेंगे तो मान सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थियों को किसी नए काम में हाथ डालने से बचना होगा। किसी यात्रा में जा सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज 15 मार्च यानी शनिवार के दिन कुंभ राशि को कोई सरकारी टेंडर मिल सकता है। पार्टनरशिप में व्यापार कर रहें हैं तो थोड़ा हिसाब का ध्यान रखें। कोई काम लंबे समय से रुका था तो वह अब पूरा होगा। कोई प्रिय वस्तु जो खो गई थी जल्द मिल जाएगी।

मीन राशि(Pisces)

आज यानी 15 मार्च शनिवार का दिन मीन राशि के लिए व्यस्त रहेगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को काम अधिक रहेगा। आलस्य से दूर रहें अन्यथा बना हुआ काम बिगड़ सकता है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को नुकसान होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को लापरवाही बरतने से बचना होगा।

Similar Posts