< Back
Lead Story
मेष राशि वालों का दिन होगा शानदार, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल
Lead Story

Horoscope Today: मेष राशि वालों का दिन होगा शानदार, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल

Jagdeesh Kumar
|
4 Sept 2024 6:00 AM IST

Rashifal 04 September 2024: आज यानी 04 सितंबर को बुधवार का दिन है। आइए जानते हैं आज का सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल...

मेष राशि(Aries)

आज यानी 04 सितंबर का दिन मेष राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। बस जितना हो सके वाद विवाद में लड़ाई झगड़े से दूर रहे। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन होने से खुशियों का माहौल रहेगा। 2000 तक की मुलाकात कैसे पढ़ना मित्र से हो सकती है जिससे खुशी होगी। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें।

वृषभ राशि (Taurus)

आज यानी बुधवार को वृषभ राशि वाले लोगों के लिए भी शानदार रहने वाला है। किसी नए घर मकान दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं ऑफिस में बॉस से प्रमोशन मिलने की संभावना है। ससुराल पक्ष से कोई गिफ्ट मिलने की संभावना है। संतान को लेकर जो चिंता चल रही थी वह दूर होगी। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

बात करें मिथुन राशि के लोगों की तो आज यानि बुधवार 04 सितंबर के दिन परोपकार के कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन वही विरोधी आपसे जलेंगे। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उन्हें कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer)

आज यानि बुधवार 04 सितंबर का दिन कर्क राशि वालों के लिए सफलता वाला हो सकता है। शैक्षणिक कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। कार्यस्थल में बदलाव कर सकते हैं, नई नौकरी में मेहनत अधिक लगेगी। मानसिक परेशानियों से जूझते दिखेंगे। धान के प्रति आस्था जगाने से किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

आज यानी बुधवार के दिन सिंह राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के लिए खुशी भरा माहौल रहेगा। परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में परेशानियां आएंगी। कार्य क्षेत्र में चुनौतियां मिलने की संभावना है, युवा जातक के लोग अपने मित्रों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)

बात करें कन्या राशि वालों की तो वो आत्मविश्वास से भरें रहेंगे। कार्य स्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पढ़ाई के अलावा संगीत और कला में भी रुचि बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, आवश्यकता हो तो डॉक्टर की पास जाए। निवेश करने के लिए थोड़ा सोच समझ लें।

तुला राशि(Libra)

12 राशियों में से एक तुला राशि भी है जो आज के दिन अर्थात बुधवार के दिन स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेगी। क्रोध अधिक करेंगे, व्यवसाय में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। निवेश करेंगे तो उसे पैसा आएगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वाले लोगों का 04 सितंबर का दिन मिला-जुला रहने वाला है। इस दिन आशा निराशा दोनों होगी। व्यापार और व्यवसाय में फायदा होने की संभावना है। ऑफिस में विरोधी आपके विरुद्ध साजिश रचने का प्रयास करेंगे। आपको अपने भाई बहनों पर विश्वास जताना होगा वो आपके लिए हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु जातक वाले लोगों को आज यानी बुधवार 04 सितंबर के दिन वाद विवाद से दूर रहेंगे। किसी भी काम को लेकर बहुत सोच समझ कर ही आगे बढ़े। किसी काम में कानूनी अर्चन भी आ सकती है। वाहनों का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वाले लोगों के लिए 04 सितंबर का दिन काफी व्यस्तता भरा रहेगा। पढ़ाई को छोड़कर संगीत या कल की ओर रुझान बढ़ सकता है। अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में वैचारिक मतभेद होने पर अपने आप को शांत रखें। व्यापार और व्यवसाय में लाभ मिलने के संकेत है।

कुंभ राशि (Aquarius)

04 सितंबर यानी बुधवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए प्रसन्नता भर रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। व्यापार और व्यवसाय में भी परेशानियां आ सकती हैं, हालांकि यह जल्द ही दूर हो जाएंगी। परिवार का सहयोग हर कार्य में मिलेगा। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने की जरूरत है। बाहर का तला भुना खाना ना खाएं। युवा जातक अपने मित्रों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि(Pisces)

04 सितंबर यानी बुधवार का दिन मीन राशि वाले लोगों के लिए सावधानी पूर्वक काम करने वाला होगा। वैवाहिक सुख में वृद्धि होगी। यदि आप बाल बच्चे वाले हैं तो अपने बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, इसके साथ में अपने सेहत का भी ध्यान रखें। मन में शांति और प्रसन्नता की अनुभूति होने की संभावना है।

Similar Posts