< Back
Lead Story
शेयर बाजार में छाई हरियाली, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी के ताजा हाल
Lead Story

Stock Market Opening: शेयर बाजार में छाई हरियाली, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी के ताजा हाल

Jagdeesh Kumar
|
11 April 2025 10:29 AM IST

Stock Market Updates 11 April 2025: आज सप्ताह के आखिरी वर्किंग डे पर शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए राहत भरी खबर है। 11 अप्रैल को स्टॉक मार्केट ग्रीन सिग्नल के साथ ओपन हुआ। भारत सहित दुनिया के 75 देशों के टैरिफ को ट्रंप ने 90 दिन के लिए रोक दिया है। जिसके बाद स्टॉक मार्केट में तेजी आई है। भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार की सुबह सेंसेक्स जहां लगभग 1091.65 अंक यानी 1.48 फीसदी तेजी के बाद करीब 74,938.80 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 355.60 अंक यानी 1.59 फीसदी बढ़कर करीब 22,754.75 अंक पर खुला।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

शुक्रवार की सुबह शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन रही। खबर लिखने के समय सुबह 10 बजे तक शेयर बाजार हरे रंग में कारोबार कर रहा। जहां सेंसेक्स(BSE Sensex) 1378.89 अंक यानी 1.87 फीसदी की तेजी के साथ करीब 75,226.04 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 440.95 अंक यानी 1.98 फीसदी बढ़त के बाद करीब 22,840.10 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।

केवल एक कंपनी के शेयर में है तेजी?

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें से 28 में बढ़त है और मात्र दो में गिरावट। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी के 50 शेयर में से 46 में तेजी है और 4 में गिरावट है। Cipla, Tata Motors, Tata Steel, Shriram Finance, Hindalco निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं TCS और Axis Bank निफ्टी का टॉप लूजर रहा।

बुधवार को बाजार में थी गिरावट

बुधवार 9 अप्रैल को भी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 380 अंक गिरकर करीब 73,847 अंक के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं, निफ्टी 137 अंक की गिरावट के बाद 22,399 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

Similar Posts