< Back
Lead Story
देश भर में भीषण ठंड, रात में धुंध का अलर्ट, जानिए IMD का ताजा अपडेट
Lead Story

आज का मौसम: देश भर में भीषण ठंड, रात में धुंध का अलर्ट, जानिए IMD का ताजा अपडेट

Jagdeesh Kumar
|
9 Jan 2025 9:05 AM IST

Weather Update: देशभर के लोगों को अभी भी ठंड और कोहरे से राहत मिलती नहीं दिख रही है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ी राज्यों के ऊंचे स्थानों में बर्फबारी हो रही है, जिसके चलते मैदानी राज्यों में तापमान गिर रहा है और ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिन दिल्ली सहित देश भर के कई राज्यों में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। वहीं, कुछ राज्यों में 11 और 12 जनवरी को बारिश होने की भी संभावना है। आइए जानते हैं देश भर के मौसम का हाल...

दिल्ली में कोहरे का अलर्ट

दिल्ली में सुबह घना कोहरा छाया रहा। हल्की धूप निकलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली NCR में घना से घना कोहरे का अलर्ट जारी किया है। आगामी तीन दिनों तक तापमान बढ़ रहेगा। ऐसे में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। शनिवार को शहर में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।

यूपी और बिहार में कैसा रहेगा मौसम

आज गुरुवार को यूपी और बिहार का मौसम साफ रहेगा धूप खिलेगी। यूपी के ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह कोहरा रहा। यूपी में भी आगामी 11 और 12 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश होने की संभावना है। यहां का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, बिहार में आगामी दो से तीन दिनों तक शीतलहर के साथ बादल छाए रहेंगे।

राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप

अब बात करें राजस्थान की तो यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जयपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश में 11 से 12 जनवरी तक तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

Similar Posts