< Back
Lead Story
आज से 30 साल पीछे ले जाएगा आपको गूगल, गूगल मैप्स का आया यूनिक फीचर
Lead Story

Google Maps Timelapse: आज से 30 साल पीछे ले जाएगा आपको गूगल, गूगल मैप्स का आया यूनिक फीचर

Deepika Pal
|
30 Sept 2024 5:06 PM IST

गूगल समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स भी ईजाद करता है। हाल ही में गूगल ने मैप और अर्थ पर ऐसा फीचर लॉन्च किया है जो हमें 20 से 30 साल पीछे ले जाता है।

Google Maps Timelapse: गूगल ने हाल ही में अपना 26 साल पूरे किए हैं तो वहीं पर इसके बिना तो शायद किसी का जीना मुमकिन ही नहीं हो पता है। गूगल समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स भी ईजाद करता है। हाल ही में गूगल ने मैप और अर्थ पर ऐसा फीचर लॉन्च किया है जो हमें 20 से 30 साल पीछे ले जाता है।

गूगल ने टाइम मशीन जैसा जोड़ा फीचर

बताते चलें कि ,गूगल ने खुद को अपडेट करते हुए अपनी गूगल मैप सर्विस में टाइम मशीन जैसा फीचर एड किया है। इसके जरिए आप 20 से 30 की जिंदगी से रूबरू हो पाएंगे। इस नए फीचर में आप बिल्डिंग, सड़क या किसी खास जगह को उस समय में देख सकते हैं, जब वह बनाई गई थी यानी कि आप उसे दौर में खुद को रख पाएंगे। गूगल ने बताया कि, आप खूबसूरत जगहों में बर्लिन, लंदन, पेरिस जैसे शहरों की खास जगहों को 1930 के बाद से आज तक देखा जा सकता है।

कैसे कर पाएंगे इसका इस्तेमाल

आपको बताते चलें कि, अगर आप अपने स्मार्टफोन में इस फीचर को देखना चाहते हैं तो वह बिल्कुल आसान है। आपको गूगल मैप्स या गूगल अर्थ पर जाकर उस जगह को सर्च करना है जिसे आप देखना चाहते हैं. फिर आपको लेयर्स ऑप्शन पर जाकर टाइमलैप्स ऑप्शन को चालू कर देना है. इसके बाद आप बीते वक्त में जाकर उस जगह को देख सकते हैं।


Related Tags :
Similar Posts