< Back
Lead Story
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में तीसरे आरोपी की हुई शिनाख्त, मुंबई क्राइम ब्रांच जल्द करेगी गिरफ्तारी

Baba Siddiqui Murder Case

Lead Story

Baba Siddiqui Murder Case: बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में तीसरे आरोपी की हुई शिनाख्त, मुंबई क्राइम ब्रांच जल्द करेगी गिरफ्तारी

Gurjeet Kaur
|
13 Oct 2024 11:42 AM IST

Baba Siddiqui Murder Case : महाराष्ट्र। बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी लीड मिली है। सिद्दीकी मर्डर केस में दो शूटर्स को पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए थे अब तीसरे शूटर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की कई टीम मुंबई से रवाना हुई हैं। बाबा सिद्दीकी पर कुल 6 राउंड गोलियां चलाई गईं थी जिनमें से 3 गोलियां बाबा सिद्दीकी को लगीं थीं। मुंबई क्राइम ब्रांच सूत्रों ने बताया कि, तीसरे आरोपी की पहचान हो गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में तीसरे आरोपी की पहचान उत्तरप्रदेश के रहने वाले शिव कुमार के रूप में हुई है। इसके पहले मुंबई क्राइम ब्रांच ने करनैल सिंह और धर्मराज कश्यप को गिरफ्तार किया था। गुरमेल सिंह हरियाणा का रहने वाला है और धर्मराज कश्यप उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। यह कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का मामला है। पुलिस इस मामले में तीसरे शूटर समेत मुख्य साजिशकर्ता का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने बाबा सिद्दीकी के बेटे से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि, "कल मुंबई में जो घटना हुई, मैं उस पर यकीन नहीं कर सकता। वह हमारे नेताओं में से एक थे और उन्होंने मुंबई में सालों तक काम किया है। वह कांग्रेस में भी थे और तीन बार विधायक रहे। उन्होंने मंत्री के तौर पर भी काम किया। पुलिस विभाग ने अपनी जांच शुरू कर दी है। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 5 टीमें बनाई गई हैं और उन्हें अलग-अलग राज्यों में भेजा गया है। मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और मैं स्थिति पर नज़र रख रहे हैं। किसने (हत्या के लिए) सुपारी दी और इस सब के पीछे कौन है, मुझे लगता है कि यह 2-3 दिनों में पता चल जाएगा।

बता दें कि, आज (13 सितंबर) रात 8:30 बजे मुंबई की तर्ज पर बड़ा क़ब्रिस्तान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ बाबा सिद्दीकी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Similar Posts