< Back
Lead Story
बारिश में अनहेल्दी हो जाती है ये सेहतमंद चीजें, सेवन करने से पहले जानें नुकसान
Lead Story

बारिश में अनहेल्दी हो जाती है ये सेहतमंद चीजें, सेवन करने से पहले जानें नुकसान

Deepika Pal
|
21 July 2024 10:55 PM IST

बारिश के इस मौसम में क्या खाएं और क्या नहीं इसे लेकर आपको जानकारी होनी चाहिए। कई बार हेल्दी चीजों का सेवन भी बारिश में नुकसानदायक साबित होता है।

Avoid Foods in Rain: बारिश का मौसम जहां पर चल रहा है वही इस मौसम में अपनी सेहत का ख्याल रखना काफी जरूरी हो जाता है लेकिन थोड़ी सी लापरवाही कई बीमारियों को जन्म देती है। बारिश के इस मौसम में क्या खाएं और क्या नहीं इसे लेकर आपको जानकारी होनी चाहिए। कई बार हेल्दी चीजों का सेवन भी बारिश में नुकसानदायक साबित होता है। आज हम आपको कुछ हेल्दी चीजों के बारे में बताएंगे जिसका सेवन करने से आपको बचना चाहिए।

बारिश में इन चीजों का सेवन क्यों नहीं करना चाहिए

आमतौर पर बारिश के मौसम में खानपान को लेकर काफी सजग रहना जरूरी है इसका कारण है कि, बरसात की वजह से हवा में नमी बढ़ने लगती है, जिसके कारण किटाणु काफी तेजी से बढ़ने लगते हैं। इसकी वजह से कई बीमारियां फैलने लगती हैं।

इन चीजों का सेवन बारिश में न करें

बारिश के मौसम में आप इन चीजों का सेवन करने से बचें तो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

हरी पत्तेदार सब्जियां

बारिश के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। वैसे तो इसमें आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिन्स से भरपूर मात्रा में होते है जो सेहत के लिए फायदेमंद होते है। मानसून में इनकी पत्तियों पर बैक्टीरिया, फंगस और कई कीड़े पनपने लगते हैं। इसके कारण इस मौसम में इन्हें खाने से पेट में इन्फेक्शन होने का जोखिम बढ़ जाता है।

मशरूम

बारिश के मौसम में मशरूम का सेवन नहीं करना चाहिए, मशरूम जमीन में उगने वाला एक प्रकार का फंगस है, जिसे हम सब्जी की तरह खाते हैं इसमें विटामिन-डी, आयरन और विटामिन-बी से भरपूर होता है जिसे बारिश में नहीं खाना चाहिए। इस मौसम में नमी की वजह से बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं, जिसकी वजह से इसे खाने से इन्फेक्शन हो सकता है।

दही

बारिश के मौसम में दही का सेवन नहीं करना चाहिए। दही की तासीर ठंडी होती है जिसे खाने से गले में खराश और खांसी-जुकाम का खतरा बढ़ जाता है। अगर आपको साइनस या एस्नोफीलिया जैसी कोई समस्या है, तो दही का पूरी तरह से परहेज करें।

सी-फूड

बारिश का मौसम ठंडा होता है इसमें पानी में कई प्रकार के जीवाणुओं की संख्या भी बढ़ जाती है। इसके कारण इस मौसम में सी-फूड खाने से इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।

बाजार से सलाद

बारिश के मौसम में आप कटे फल और सब्जियों के सेवन करने से बचना चाहिए। बाजार में मिलने वाले कटे हुए फल और सब्जियों को अच्छी तरह से धोया गया है या नहीं, इस बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता। इसके कारण बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।

Similar Posts