< Back
Lead Story
न्यूटन से लेकर आरक्षण तक, संविधान पर बनी हैं ये फिल्में, घर बैठे उठा सकते हैं लुफ्त
Lead Story

गणतंत्र दिवस 2025: न्यूटन से लेकर आरक्षण तक, संविधान पर बनी हैं ये फिल्में, घर बैठे उठा सकते हैं लुफ्त

Jagdeesh Kumar
|
26 Jan 2025 12:10 PM IST

आज के दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था, जिसे बनने में 2 साल 11 माह और 18 दिन का समय लगा है। उसी संविधान पर कई फिल्में भी बनी हैं।

आज 26 जनवरी को सुबह से ही पूरा देश 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। देश की लोकतंत्र की गाथा को कई फिल्मों में दिखाया जा चुका है। आइए ऐसी ही कुछ बॉलीवुड फिल्मों के बारे में जानते हैं जो भारतीय संविधान ईर्द-गिर्द बनी हैं।

आरक्षण

फिल्म आरक्षण संविधान के आर्टिकल 16 पर आधारित है जो कि साल 2011 में आई थी। फिल्म में आरक्षण प्रणाली की अवधारणा को दिखाया गया है। जिसका निर्देशन प्रकाश झा ने किया है। इसमें अमिताभ बच्चन, सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण, तन्वी आजमी, प्रतीक बब्बर और मनोज बाजपेयी जैसे सितारों ने प्रमुख भूमिका निभाई हैं। फिल्म को प्राइम वीडियो, यूट्यूब में देख सकते हैं।

अलीगढ़

साल 2016 में फिल्म अलीगढ़ आई, जिसमें संविधान की धारा 377 के बारे में बताया गया है। जो कि समलैंगिकों के अधिकार की बात करती है। फिल्म में में मनोज वाजपेयी मुख्य भूमिका में हैं जो कि एक एलजीबीटीक्यू कम्यूनिटी के व्यक्ति का किरदार निभाया था। अलीगढ़ फिल्म को यूट्यूब, जियो सिनेमा और प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

न्यूटन

राजकुमार राव की फिल्म न्यूटन मतदान के अधिकार पर बनाई गई है। साल 2017 में आई इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार भी मिला चुका है। इसमें अभिनय करने के लिए पंकज त्रिपाठी को स्पेशल अवॉर्ड दिया गया है। इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

आर्टिकल 15

साल 2019 में आर्टिकल 15 फिल्म आई जिसमें संविधान की धारा 15 का वर्णन है। इस धारा के तहत अगर कोई व्यक्ति 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की के साथ उसकी सहमति से भी संबंध बनाता है, तो भी यह दुष्कर्म की श्रेणी का अपराध माना जाता है। कई बार इसका गलत इस्तेमाल भी होता है। फिल्म में ऋचा चड्ढा और अक्षय खन्ना अहम भूमिका में हैं, जो कि कोर्ट में एक दूसरे से बहस करते नजर आते हैं। आर्टिकल 15 नेटफ़िल्स भी मौजूद है।

आर्टिकल 370

संविधान पर बनी फिल्मों का नाम आए और आर्टिकल 370 उसमें शामिल न हो यह कैसे हो सकता है। बीते वर्ष रिलीज हुई यह फिल्म काफी चर्चा का विषय रही। इसके मुख्य रोल में यामी गौतम है। अनुच्छेद 370 को हटाने को लेकर कैसे रणनीतियां बनी इसी को फिल्म में दिखाया गया है। अभी भी इस फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ़िल्स में देखा जा सकता है।

Similar Posts