< Back
Lead Story
क्रिसमस के दिनों में गीत गाते ये पक्षी, सिंदूरी लाल रंग के पंख आते है नजर
Lead Story

Christmas Bird: क्रिसमस के दिनों में गीत गाते ये पक्षी, सिंदूरी लाल रंग के पंख आते है नजर

Deepika Pal
|
22 Dec 2024 11:01 PM IST

क्रिसमस के मौके पर कॉर्डिनल्स या नॉर्दर्न कॉर्डिनल्स के नाम से जाने वाले ये आकर्षक पक्षी नॉर्दर्न उत्तरी अमेरिका में खास तौर से पाए जाते हैं।

Christmas 2024: इन दिनों क्रिसमस का दौर चल रहा है जो त्योहार ईसाई धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार है जिसे भगवान यीशु के जन्मदिन के मौके पर मनाया जाता है। क्रिसमस के दिन केंडल जलाकर और केक के जरिए इस खास त्योहार को मनाते है। क्रिसमस के मौके पर कॉर्डिनल्स या नॉर्दर्न कॉर्डिनल्स के नाम से जाने वाले ये आकर्षक पक्षी नॉर्दर्न उत्तरी अमेरिका में खास तौर से पाए जाते हैं। जिसे क्रिसमस बर्ड के नाम से जाना जाता हैं।

अलग - अलग रंग में नजर आते है नर और मादा

आपको बताते चलें कि, नॉर्दर्न कॉर्डिनल्स के नर और मादाओं में खास अंतर होता हैं। यह कई रंगों के देखने के लिए मिलते है नरों का रंग सिंदूरी लाल होता है, वहीं मादाएं भूरे या स्लेटी रंग की अधिक होती हैं जबकि उनकी पूंछ और कुछ हिस्से लाल रंग के हो सकते हैं. इसके आलावा ये पीले और सफेद रंग के भी देखने को मिल जाते हैं।ये रंग इनके भोजन से मिलता है जिनमें मिलने वाला कैरोटेनॉइड्स इन्हें लाल, नारंगी, पीला और गुलाबी रंग देता है।

जीवनभर एक साथी के साथ जीते है कार्डिनल्स

आपको बताते चलें कि, कार्डिनल्स जीवन भर एक ही साथी के लिए जीते हैं और अक्सर साथ भी देखे जाते हैं। बताया जाता हैं कि, दोनों मिलकर साथ घोंसला बनाते हैं. लेकिन अंडा देने के बाद नर घोंसले से थोड़े दूर रहने लगते हैं. फिर भी दोनों बच्चों को बहुत जतन से पालते हैं और उन्हें खूब खिलाते हैं. खास तौर से मिलाप के मौसम में ये अपने साथी के साथ ही रहना पसंद करते है।

Similar Posts