< Back
Lead Story
Death Threat Salman Khan

Death Threat Salman Khan

Lead Story

मुंबई पुलिस का एक्शन: सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, 2 करोड़ रुपए की मांगी थी फिरौती

Deeksha Mehra
|
31 Oct 2024 9:40 AM IST

Death Threat Salman Khan : मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने और 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में बांद्रा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने गिरफ्तारी बुधवार को की है। रिपोर्ट के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान बांद्रा ईस्ट निवासी आजम मोहम्मद मुस्तफा के रूप में हुई है। बता दें कि, मुंबई ट्रैफिक पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति से संदेश मिला था जिसमें धमकी दी गई थी कि अगर उन्होंने फिरौती नहीं दी तो वह अभिनेता सलमान खान को जान से मार देगा।

इससे पहले बीते दिन मंगलवार 29 अक्टूबर को नोएडा में सलमान खान और बांद्रा ईस्ट एनसीपी विधायक जीशान सिद्दीकी को धमकी देने के आरोप में 20 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिनके पिता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मोहम्मद तैय्यब के रूप में पहचाने गए आरोपी ने जीशान सिद्दीकी और सलमान खान से पैसे भी मांगे।

सलमान खान को कई बार मिली धमकी

यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली हो। साल 2022 में अभिनेता सलमान खान को धमकी भरा एक पत्र मुंबई के बांद्रा पश्चिम में गैलेक्सी अपार्टमेंट में उनके आवास के पास एक बेंच पर मिला था। जिसमें जान से मारने की धमकी दी गई थी। वहीं मार्च 2023 में गैंगस्टर गोल्डी बरार ने एक धमकी भरा ईमेल भेजा था। साल 2024 की शुरुआत में दो अज्ञात लोगों ने फर्जी पहचान का उपयोग करके पनवेल में अभिनेता के फार्महाउस में जबरन घुसने का प्रयास किया।इसके बाद अप्रैल में बिश्नोई गिरोह के संदिग्ध सदस्यों ने अभिनेता के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी की थी।

Similar Posts