< Back
Lead Story
ममता बनर्जी ने बंगाल में बैन की द केरल स्टोरी, भाजपा ने लगाया तुष्टिकरण का आरोप
Lead Story

ममता बनर्जी ने बंगाल में बैन की 'द केरल स्टोरी', भाजपा ने लगाया तुष्टिकरण का आरोप

स्वदेश डेस्क
|
8 May 2023 8:04 PM IST

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बंगाल सरकार फिल्म को बैन करके अन्य़ाय कर रही है।

कोलकाता/वेबडेस्क। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फिल्म द केरल स्टोरी को पश्चिम बंगाल में बैन कर दिया है। उन्होंने सोमवार को इसकी घोषणा की। ममता बनर्जी ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए मुख्य सचिव को फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। इस आदेश में लाहा गया है कि यदि किसी सिनेमाघर में फिल्म चल रही हो तो इसे रोक दिया जाएं। यदि कोई आदेश का उल्लंघन करते दिखा तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी देते हुए कहा किराज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए 'द केरल स्टोरी' पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस फिल्म में दिखाए गए सभी दृश्य राज्य की शांति व्यवस्था के लिए खतरनाक हो सकते हैं। इसलिए बैन किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें आशंका है कि द कश्मीर फाइल्स और द केरल स्टोरी के बाद अब बंगाल फाइल्स बनाने की भी तैयारी की जा रही है।

तुष्टिकरण के लिए फिल्म बैन -

ममता के इस कदम पर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार का चेहरा बेनकाब हो रहा है, ये लोग तुष्टीकरण की राजनीतिक कर रहे हैं। वोट बैंक की राजनीति के चलते बेटियों को गलत रास्ते पर चलने पर मजबूर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल जैसा राज्य फिल्म को बैन करके बड़ा अन्य़ाय कर रहा है। राज्य सरकार लोगों तक सच नहीं पहुंचना देना चाहती। कुछ दिन पहले ममता बनर्जी के राज्य में मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या कर दी जाती है। शर्मशार कर देने वाली घटना पर राज्य सरकार मौन है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को क्या हासिल हो रहा है आतंकवादी संगठन का साथ देने में। ये लोग फिल्म का विरोध करते हैं। ऐसे में कहीं न कहीं समर्थन उन लोगों को मिलता है जो आईएसआई जैसे आतंकवादी संगठन की सोच रखते हैं।

Similar Posts