< Back
Lead Story
NEET Paper Leak

NEET Paper Leak

Lead Story

NEET Paper Leak मामले में अलग - अलग बयान दे रहे आरोपी, बेऊर जेल में CBI अधिकारियों ने की पूछताछ

Gurjeet Kaur
|
30 Jun 2024 10:24 AM IST

NEET Paper Leak : सिकंदर यादवेंदु हिरासत में वहीं संजीव मुखिया को ढूंढने के लिए जांच एजेंसी ने दिन - रात एक कर दिए हैं।

NEET Paper Leak : नीट यूजी 2024 पेपर लीक मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई अधिकारी बिहार के पटना में बेऊर जेल पहुंचे। यहां आरोपियों से अलग - अलग पूछताछ की गई। सूत्रों के अनुसार सभी आरोपियों के बयान एक दूसरे से काफी अलग थे लेकिन सभी ने सिकंदर यादवेंदु और संजीव मुखिया का नाम लिया है। सिकंदर यादवेंदु हिरासत में है वहीं संजीव मुखिया को ढूंढने के लिए जांच एजेंसी ने दिन - रात एक कर दिए हैं।

आरोपियों के बयानों के आधार पर इस समय बताया जा रहा है कि, सिकंदर यादवेन्दु और संजीव मुखिया ही इस पूरे पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी हैं। सिकंदर यादवेन्दु को बिहार की आर्थिक आपराधिक यूनिट (EOU) ने गिरफ्तार किया था। यादवेंदु ने कुछ छात्रों को पटना बुलाकर पेपर रटवाया था। बिहार पुलिस को दिए बयान में उसने पेपर लीक के आरोपों को स्वीकार किया था।

इस मामले के सामने आने के बाद सीबीआई ने सभी मामलों की जांच अपने हाथ में ली थी। ईओयू की जांच में खुलासा हुआ था कि, पटना में जो पेपर लीक हुआ वह झारखंड के हजारीबाग के ओएसिस स्कूल से लीक हुआ था। स्कूल के प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और दो अन्य आरोपियों को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को झारखंड से एक पत्रकार को भी गिरफ्तार किया गया था। अब सीबीआई को संजीव मुखिया की तलाश है।

Similar Posts