< Back
Lead Story
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के नाम नहीं लगी मुहर, अब पर्यवेक्षकों की टीम करेगी फाइनल
Lead Story

Maharashtra CM: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के नाम नहीं लगी मुहर, अब पर्यवेक्षकों की टीम करेगी फाइनल

Deepika Pal
|
26 Nov 2024 9:09 PM IST

महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अब तक कोई नाम घोषित नहीं हो सका है। वहीं पर इधर भाजपा ने पर्यवेक्षक नियुक्त करने की तैयारी की है।

Maharashtra CM: महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अब तक कोई अपडेट सामने नहीं आई है वही महायुति में असमंजस की स्थिति देखने के लिए मिल रही है। बीजेपी और शिंदे गुट की ओर से कौन सा चेहरा होगा इसे लेकर नाम फाइनल नहीं हो सका है। अब खबर है कि भाजपा द्वारा पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे जो मुख्यमंत्री के नाम को फाइनल करेंगे।

विधायकों से चर्चा के बाद नाम होगा तय

माना जा रहा है कि, भाजपा, पर्यवेक्षकों की टीम में सीनियर नेता और मंत्री को शामिल करेगी। इसके लिए नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे, यहां बैठक में शामिल विधायकों से चर्चा के बाद विधायक दल के नेता के नाम पर फैसला लेंगे। माना जा रहा है कि बीजेपी विधायक दल की बैठक से पहले ही गठबंधन में शामिल सहयोगियों से चर्चा करके मुख्यमंत्री का नाम भी तय कर लिया जाएगा।

भाजपा ने जीती है सबसे ज्यादा सीट

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे जब सामने आए थे उसके अनुसार भाजपा को 132 सीटें मिली थी तो वहीं पर शिंदे गुट की शिवसेना 57 और अजित गुट की एनसीपी को 41 सीटें मिली थीं। इस स्थिति में माना जा रहा है कि भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा हो सकता है। वहीं पर भाजपा कार्यकर्ताओं का भी कहना है कि, महाराष्ट्र में भाजपा से मुख्यमंत्री बने, बरहाल पार्टी को मुख्यमंत्री किस पार्टी का हो इसे लेकर परेशानी नहीं है।

बता दें कि, पूर्व मुख्यमंत्री इतना शिंदे ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है वह नए मुख्यमंत्री के चुने जाने तक कार्यवाहक सीएम के तौर पर काम करेंगे।

Similar Posts