< Back
Lead Story
झारखंड में एक बार फिर सोरेन सरकार, 28 नवंबर को होगा सीएम पद के लिए शपथ ग्रहण
Lead Story

Jharkhand CM: झारखंड में एक बार फिर सोरेन सरकार, 28 नवंबर को होगा सीएम पद के लिए शपथ ग्रहण

Deepika Pal
|
24 Nov 2024 5:48 PM IST

राज्य के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। इसके बाद फिर से झारखंड में सोरेन सरकार आ जाएगी।

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद साफ हो गया है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी की जीत हुई है। पार्टी के मुख्य और राज्य के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। इसके बाद फिर से झारखंड में सोरेन सरकार आ जाएगी। नए सीएम के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम 28 नवंबर को आयोजित होगा।

बहुमत मिलने पर झामुमो ने किया दावा पेश

आपको बताते चलें कि, झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों में झारखंड मुक्ति मोर्चा को 34 सीट मिली थी जहां बहुमत साबित होने के बाद नेता हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। यहां पर इसके जवाब में हेमंत सोरेन को कार्यवाहक सीएम के रूप में कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr"><a href="https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc^tfw">#WATCH</a> रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, "आज हमने महागठबंधन की ओर से नए सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू की है। आज हमने राज्यपाल के पास वर्तमान सरकार से इस्तीफा देते हुए आगामी सरकार के लिए दावा पेश किया है। उन्होंने मुझे कार्यवाहक मुख्यमंत्री का जिम्मा सौंपा है। इस… <a href="https://t.co/L7XTczqNIf">pic.twitter.com/L7XTczqNIf</a></p>— ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="https://twitter.com/AHindinews/status/1860641022122111418?ref_src=twsrc^tfw">November 24, 2024</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

पुराने फॉर्मूले पर होगा सरकार का गठन

आपको बताते चलें कि, पुराने फार्मूले पर ही मंत्रिमंडल का गठन होगा। पांच विधायकों पर एक को कैबिनेट में जगह मिलेगी। खबर यह भी है कि, झामुमो के हिस्से में छह मंत्री पद होंगे तो कांग्रेस के हिस्से में चार मंत्री होंगे, राष्ट्रीय जनता दल से एक मंत्री बनेगा और वामपंथी दल अगर आग्रह करेंगे तो उन्हें भी एक मंत्री पद मिल सकता है।

Similar Posts