< Back
Lead Story
Sunita Ahuja gave Govinda health update

Sunita Ahuja gave Govinda health update

Lead Story

Govinda Health Update: गोविंदा की हालत में सुधार, नार्मल वार्ड में होंगे शिफ्ट, सुनीता आहूजा ने दिया हेल्थ अपडेट

Deeksha Mehra
|
2 Oct 2024 11:43 AM IST

Govinda Health Update : बॉलीवुड के एक्टर और शिवसेना नेता गोविंदा पैर में गोली लगाने की वजह से जख्मी थे लेकिन अब उनकी हालत में काफी सुधार है। उन्हें आज नार्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। उनकी हेल्थ को लेकर सुनीता आहूजा ने बुधवार को जानकारी दी है। बता दें कि गोविंदा को 1 अक्टूबर को गलती से उनकी अपनी रिवॉल्वर से पैर में गोली लग गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कार्य गया था।

जानकारी के अनुसार जिस वक्त गोविंदा को गोली लगी उस समय उनकी पत्नी सुनीता आहूजा घर में नहीं थी। वें खाटूश्याम दर्शन हुई थी। घटना की जानकारी लगते ही सुनीता तुरंत मुंबई पहुंची। सुनीता हूजा ने बताया कि गोविंदा की मंगलवार को सर्जरी करके पैर से गोली निकाली गई थी। गोलीउनके घुटने के नीचे लगी थी। तभी से गोविंदा ICU में हैं, पर आज उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा।

परसो मिल जाएगी छुट्टी

अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बुधवार सुबह क्रिटिकेयर एशिया पहुंचीं थी। यहां उन्होंने मीडिया और गोविंदा के फैन्स को उनके हेल्थ को लेकर कि वह कल से काफी बेहतर हैं। आज उनको नार्मल वार्ड में रखा जायेगा। इसके बाद उन्हें परसों छुट्टी दे दी जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि सभी की दुआओं से वह ठीक हो गए हैं। उनके बहुत सारे प्रशंसक हैं, इसलिए लोग उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। मैं प्रशंसकों से कहना चाहूंगी कि वे घबराएं नहीं, वह ठीक हैं।

DCP दीक्षित गेडाम (DCP Dixit Gedam) ने बताया था कि गोविंदा को गोली उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर से लगी थी। इस मामले में कुछ भी संदिग्ध नहीं है, इसलिए कोई केस या एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। वहीं, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि, एक्टर एक प्रोग्राम में शामिल होने कोलकाता जा रहे थे। उनकी सुबह 6 बजे की फ्लाइट थी। वह अलमारी में अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर रख रहे थे। तभी मिसफायर हुआ इससे गोली गोविंदा के पैर में लगी।

Similar Posts