< Back
Lead Story
Sunil Jakhar

Sunil Jakhar 

Lead Story

Sunil Jakhar: सुनील जाखड़ ने नहीं दिया बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा, विपक्ष फैला रहा अफवाह

Deeksha Mehra
|
27 Sept 2024 12:17 PM IST

Punjab State President Sunil Jakhar : पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपने पद से इस्तीफ़ा नहीं दिया है। यह खबर झूठी है। ये अफवाह विपक्ष के द्वारा फैलाई जा रही है। यह बात प्रदेश महासचिव अनिल सरीन (State General Secretary Anil Sarin) ने कही है।

विपक्षी दलों द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा

BJP प्रदेश महासचिव अनिल सरीन ने कहा, ‘पंजाब भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़ के इस्तीफे से संबंधित मीडिया रिपोर्ट झूठी और निराधार हैं। सुनील जाखड़ के नेतृत्व में भाजपा पंजाब में आगे बढ़ रही है। हम एक टीम के रूप में काम कर रहे हैं और पार्टी को आगे बढ़ा रहे हैं। यह भ्रम विपक्षी दलों द्वारा पैदा किया जा रहा है, क्योंकि वे भाजपा के बढ़ते ग्राफ से घबरा गए हैं। वे ऐसी झूठी खबरें फैलाना चाहते हैं और भ्रम पैदा करना चाहते हैं। मैं एक बार फिर स्पष्ट करना चाहूंगा कि पंजाब भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़ ने इस्तीफा नहीं दिया है। यह झूठ और निराधार है।’

पार्टी से नाराज चल रहे सुनील जाखड़

दरअसल, 27 सितंबर को सुबह खबर आई थी कि सुनील जाखड़ ने पंजाब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। बीते काफी दिनों से वे पार्टी से दूरी बनाए हुए थे। सुनील जाखड़ लोकसभा चुनाव में रवनीत बिट्टू को केंद्रीय मंत्री का पद देने से खुश नहीं थे। वे पार्टी से नाराज चल रहे थे। यही कारण है कि वे गुरुवार को पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर रखी बैठक में भी शामिल नहीं हुए।

सुनील जाखड़ लोकसभा चुनाव से एक साल पहले भाजपा में शामिल हुए थे। इसके पहले वे कांग्रेस में थे। सुनील जाखड़ ने कांग्रेस पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी काम किया था। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद वे बीजेपी में शामिल हो गए थे। भाजपा ने सुनील जाखड़ को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पंजाब का प्रमुख बनाया था।

सुनील जाखड़ ने मई 2022 में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में काम किया था। बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए। 4 जुलाई 2022 को उन्हें भाजपा के पंजाब अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।

Similar Posts