< Back
Lead Story
Tree Man Disease: शरीर के अंगों में उभरने लगती है पेड़ों के तने की तरह संरचना, जानिए
Lead Story

Tree Man Disease: शरीर के अंगों में उभरने लगती है पेड़ों के तने की तरह संरचना, जानिए

Deepika Pal
|
6 July 2024 8:13 PM IST

एक दुर्लभ बीमारी सामने आई है जिसमें इंसान के शरीर के अंगों पर पेड़ों के तनों की तरह धारियां नजर आती है। जिससे ऐसा लगता है कि यह शरीर पेड़ की तरह ना बन जाए।

Tree Man Disease: दुनिया में कोई बीमारियां हैं जिनके बारे में हर किसी को पता नहीं होता है इसके लक्षण जब सामने आते हैं तो हर कोई चौंक ही जाते हैं। ऐसी ही एक दुर्लभ बीमारी (Rare Disease )सामने आई है जिसमें इंसान के शरीर के अंगों पर पेड़ों के तनों की तरह धारियां नजर आती है। जिससे ऐसा लगता है कि यह शरीर पेड़ की तरह ना बन जाए। आखिर यह कौन सी बीमारी है और इसके लक्षण क्या होते हैं चलिए जानते हैं इस पूरे खबर में।

क्या है इस दुर्लभ बीमारी का असली नाम

मेडिकल की भाषा में इस दुर्लभ बीमारी का नाम एपिडर्मोडिस्प्लैजिया वेरुसिफॉर्मिस' (Epidermodysplasia Verruciformis) है। जिसे जेनेटिक डिसऑर्डर कहा जाता हैं इसमें इंसान ने शरीर के अंगों में पेड़ के तनों जैसी कोशिकाएं नजर आती हैं। इस तरह की वृद्धि होने पर इस बीमारी को अलग से ट्री मैन डिजीज के के नाम से भी जानते हैं।




कितने मिले है इस सिंड्रोम के मामले

इस दुर्लभ बीमारी के वैसे तो मामले कम ही सामने आते हैं इसके बारे में मेडिकल हिस्ट्री भी सही आंकड़े अब तक पेश नहीं कर पाई है। वही दुनिया में इसकी रिपोर्ट जाने तो अब तक 200 से अधिक मामले दर्ज दिए गए हैं।इस बीमारी में लोगों के शरीर के अंगों के सेल्स सिकुड़ने लगते हैं और गांठ बनने लगती है।

HPV संक्रमण ने पनपती है बीमारी

इस दुर्लभ बीमारी के कारकों की बात की जाए तो,त्वचा से संबंधित बीमारी है जिसमें शरीर की त्वचा पर मस्से बनने लगते हैं। इस बीमारी का असल कारक एचपीवी संक्रमण है जो त्वचा में स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा का लेवल बढ़ा देता है इसके बचाव के लिए आपको एचपीवी वैक्सीन का टीकाकरण करना चाहिए जहां बीमारी पर रोकथाम करना आसान है।

Similar Posts