< Back
Lead Story
पांढुर्णा के गोटमार मेले में पत्थरबाजी, 200 से ज्यादा घायल, कुछ की हालत गंभीर

Pandhurna Gotmar Fair : पांढुर्णा के गोटमार मेले में पत्थरबाजी, 200 से ज्यादा घायल

Lead Story

Pandhurna Gotmar Fair: पांढुर्णा के गोटमार मेले में पत्थरबाजी, 200 से ज्यादा घायल, कुछ की हालत गंभीर

Gurjeet Kaur
|
3 Sept 2024 3:19 PM IST

Pandhurna Gotmar Fair : मध्यप्रदेश। पांढुर्णा के गोटमार मेले में पत्थरबाजी से 200 लोग घायल हो गए हैं। कुछ लोगों की हालत गंभीर है इसके कारण उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। 6 जिलों की पुलिस यहां तैनात की गई है। जाम नदी की पुलिया पर पांढुर्णा और सावरगांव (Sawargaon) के लोग एक दूसरे पर पत्थरबाजी करते हैं। यह खेल सुबह से शुरू हो गया था। गोटमार मेले में पत्थरबाजी से बचने के लिए कुछ लोग क्रिकेट किट पहनकर भी पहुंचे।

मान्यता है कि, गोटमार मेले में घायल होने वाले लोगों को मां चंडी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। मेले की शुरुआत में दोनों गांव के बीच जाम नदी पर झंडा लगाया जाता है। इसके बाद इस झंडे को तोड़ने के लिए दोनों पक्ष एक दूसरे पर पत्थरबाजी करते हैं। दोनों में से एक पक्ष जब यह झंडा तोड़ देता है तो मेले के समापन की घोषणा होती है।

प्रचलित मान्यता यह है कि, सैकड़ों सालों पहले सावरगांव की युवती और पांढुर्णा (Pandhurna) का युवक एक दुसरे से प्रेम करते थे और विवाह करना चाहते थे। जब घर वाले नहीं माने तो दोनों घर से भाग गए लेकिन जाम नदी उफान पर थी और दोनों बाढ़ में फंस गए। इधर गांववाले इनका पीछा करते हुए नदी के पास पहुंचे और एक दूसरे पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके चलते नदी में फंसे युवक और युवती की मौत हो गई। इस प्रेमी जोड़े की याद में भी यह गोटमार मेला आयोजित किया जाता है।

पांढुर्णा के गोटमार मेले की शुरुआत सोमवार से ही हो गई थी। यहां बीते दिनों करीब 10 लोग घायल हुए थे। गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए नागपुर रेफर कर दिया गया। यहां स्वास्थ शिविर भी लगाए गए हैं। अभी तक किसी की मौत की खबर सामने नहीं आई है।

Similar Posts