< Back
Lead Story
फिर तेजी में खुला भारतीय शेयर बाजार, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी के हाल
Lead Story

Stock Market Updates: फिर तेजी में खुला भारतीय शेयर बाजार, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी के हाल

Jagdeesh Kumar
|
31 Jan 2025 10:30 AM IST

Stock Market Updates 31 January 2025: आज सप्ताह के पांचवे दिन शुक्रवार को एक बार फिर शेयर बाजार में तेजी दिखी है। शुक्रवार को शेयर बाजार खुलते ही हरे निशान में पहुंच गया। सुबह से ही स्टॉक मार्केट में तेजी दिख रही है। बात करें एशियाई बाजार की तो वहां भी तेजी दिख रही है। वहीं, अमेरिकी बाजार में बीते दिन खरीददारी जारी रही। भारतीय शेयर बाजार में आज यानी शुक्रवार को सेंसेक्स जहां लगभग 130.04 अंक यानी 0.17 फीसदी की तेजी के साथ करीब 76,889.85 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 46.45 अंक यानी 0.20 फीसदी की तेजी के बाद करीब 23,295.95 अंक पर खुला।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

बाजार खुलने के बाद समय के साथ स्टॉक मार्केट हरे निशान में है। खबर लिखने के समय सुबह करीब 10 बजे सेंसेक्स(BSE Sensex) 394.08 अंक यानी 0.51 फीसदी चढ़कर करीब 77,153.89 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 140.65 अंक यानी 0.60 फीसदी तेजी के साथ करीब 23,390.15 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।

इन शेयरों में दिखी तेजी

शुक्रवार सुबह से अभी तक सेंसेक्स के सभी 30 शेयर में से 19 में तेजी तो 12 में गिरावट चल रही है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में तेजी तो 15 में गिरावट चल रही है।

गुरुवार को बाजार में थी तेजी

इसके पहले बीते कल 30 जनवरी गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 226 अंकों की तेजी के बाद 75,759 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। तो वहीं, निफ्टी में भी 86 अंक की तेजी के बाद 23,249 के स्तर पर बंद हुआ था।

Similar Posts