< Back
Lead Story
शेयर बाजार में मामूली हलचल, सेंसेक्स 115 अंक टूटा, जानिए निफ्टी कितने अंकों में कर रहा कारोबार
Lead Story

Stock Market Updates: शेयर बाजार में मामूली हलचल, सेंसेक्स 115 अंक टूटा, जानिए निफ्टी कितने अंकों में कर रहा कारोबार

Jagdeesh Kumar
|
30 Dec 2024 10:17 AM IST

Stock Market Updates 30 December 2024: सप्ताह के पहले सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में हलचल धीमी है। शेयर बाजार की शुरुआत फिर लाल निशान से हुई है। ऐसे में स्टॉक मार्केट से जुड़े लोगों के लिए नए साल के लिए भी कमजोर संकेत मिल रहे हैं। एशिया और ग्लोबल मार्केट में अमेरिका में भी कमजोर संकेत मिल रहे हैं। बाजार खुलने के साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दिखी जो अभी भी जारी है। सेंसेक्स जहां लगभग 130.69 अंक यानी 0.17 फीसदी गिरावट के साथ करीब 78,568.38 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी 38.70 अंक यानी 0.16 फीसदी गिरकर करीब 23,774.70 अंक पर खुला।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

बाजार खुलने के बाद से खबर लिखने तक स्टॉक मार्केट में रेड सिग्नल में कारोबार कर रहा है। खबर लिखने के समय सुबह करीब 10 बजे सेंसेक्स(BSE Sensex) 103.95 अंक यानी 0.13 फीसदी गिरकर करीब 78,595.12 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 40.35 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ करीब 23,773.05 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।

इन शेयरों में तेजी

सुबह से अभी तक सेंसेक्स के सभी 30 शेयर में से 11 में तेजी तो 19 में गिरावट चल रही है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 14 में तेजी तो 36 में गिरावट चल रही है। ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा ज्यादा 0.59 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

शुक्रवार को तेज था बाजार

इससे पहले बीते दिन शेयर बाजार में तेजी दिखी थी। शुक्रवार को सेंसेक्स 226 अंक की बढ़त के बाद 78,699 के स्तर पर बंद हुआ था। तो वहीं, निफ्टी में भी 63 अंक तेजी दिखी जो कि 23,750 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयर में से 20 में तेजी तो 10 में गिरावट थी। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में तेजी तो 20 में गिरावट दर्ज की गई थी।

Similar Posts