< Back
Lead Story
भारतीय शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए बड़ी खबर, सेंसेक्स और निफ्टी में फिर तेजी
Lead Story

Stock Market Updates: भारतीय शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए बड़ी खबर, सेंसेक्स और निफ्टी में फिर तेजी

Jagdeesh Kumar
|
29 Jan 2025 9:47 AM IST

भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स 76,000 अंक के करीब तो वहीं, निफ्टी 23,000 अंकों के करीब कारोबार कर रहा है।

Stock Market Updates 29 January 2025: आज बुधवार को एक बार फिर शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए अच्छी खबर है। बुधवार को शेयर बाजार खुलते ही हरे निशान में पहुंच गया। सुबह से ही स्टॉक मार्केट में तेजी दिख रही है। जापान को छोड़कर बाकी एशियाई बाजार में तेजी दिखी। वहीं, अमेरिकी बाजार रिकवरी कर रहा है। भारतीय शेयर बाजार में आज यानी बुधवार को सेंसेक्स जहां लगभग 260.06 अंक यानी 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ करीब 76,161.47 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 72.15 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के बाद करीब 23,029.40 अंक पर खुला।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

बाजार खुलने के बाद समय के साथ स्टॉक मार्केट हरे निशान में ही कमजोर होता जा रहा है। खबर लिखने के समय सुबह करीब 9.30 बजे सेंसेक्स(BSE Sensex) 108.76 अंक यानी 0.14 फीसदी चढ़कर करीब 76,010.17 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 30.20 अंक यानी 0.13 फीसदी तेजी के साथ करीब 22,987.45 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।

इन शेयरों में दिखी तेजी

सुबह से अभी तक सेंसेक्स के सभी 30 शेयर में से 22 में तेजी तो 08 में गिरावट चल रही है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में तेजी तो 15 में गिरावट चल रही है। IT, एनर्जी और ऑटो सेक्टर के सभी शेयर बाजार में बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, FMCG और एनर्जी के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है।

मंगलवार को बाजार में थी तेजी

इसके पहले बीते कल 28 जनवरी मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 535 अंकों की तेजी के बाद 75,901 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। तो वहीं, निफ्टी में भी 128 अंक की तेजी के बाद 22,957 के स्तर पर बंद हुआ था।


Similar Posts