< Back
Lead Story
ग्रीन सिग्नल में खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी
Lead Story

Stock Market Updates: ग्रीन सिग्नल में खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी

Jagdeesh Kumar
|
28 Jan 2025 9:45 AM IST

Stock Market Updates 28 January 2025: आज सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिख रहा है। शेयर बाजार खुलते ही हरे निशान में पहुंच गया। सुबह से ही स्टॉक मार्केट में तेजी दिख रही है। एशियाई बाजार और वैश्विक बाजार में भी मिलजुला रूप देखने को मिल रहा है। भारतीय शेयर बाजार में आज यानी मंगलवार को सेंसेक्स जहां लगभग 398.55 अंक यानी 0.53 फीसदी की तेजी के साथ करीब 75,764.72 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 106.25 अंक यानी 0.47 फीसदी की बढ़त के बाद करीब 22,935.40 अंक पर खुला।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

बाजार खुलने के बाद समय के साथ स्टॉक मार्केट हरे निशान की ओर बढ़ गया। खबर लिखने के समय सुबह करीब 9.30 बजे सेंसेक्स(BSE Sensex) 315.80 अंक यानी 0.42 फीसदी चढ़कर करीब 75,681.97 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 68.70 अंक यानी 0.30 फीसदी तेजी के साथ करीब 22,897.85 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।

इन शेयरों में दिखी तेजी

सुबह से अभी तक सेंसेक्स के सभी 30 शेयर में से 20 में तेजी तो 10 में गिरावट चल रही है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 40 में तेजी तो 10 में गिरावट चल रही है। IT, एनर्जी और ऑटो सेक्टर के सभी शेयर बाजार में बढ़त बनाए हुए हैं।

सोमवार को बाजार में भारी गिरावट

इसके पहले बीते कल 27 जनवरी सोमवार को शेयर बाजार में मंदी देखने को मिली। बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 824 अंकों की गिरावट के बाद 75,366 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। तो वहीं, निफ्टी में भी 263 अंक की गिरावट के बाद 22,829 के स्तर पर बंद हुआ था। आईटी और एनर्जी के शेयर्स कमजोर साबित हुए थे।

Similar Posts