< Back
Lead Story
खुलते ही गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 500 अंकों से भी ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी इतने अंक लुढ़का
Lead Story

Stock Market Updates: खुलते ही गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 500 अंकों से भी ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी इतने अंक लुढ़का

Jagdeesh Kumar
|
27 Jan 2025 10:10 AM IST

Stock Market Updates 27 January 2025: आज सप्ताह का पहला दिन सोमवार शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए अच्छा साबित नहीं हो रहा। शेयर बाजार खुलते ही लाल निशान में पहुंच गया। सुबह से ही स्टॉक मार्केट में गिरावट देखने को मिल रही है। एशियाई बाजार में भी मिलजुला रूप देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में आधे फीसदी की गिरावट देखी गई थी। भारतीय शेयर बाजार में आज यानी सोमवार को सेंसेक्स जहां लगभग 596.05 अंक यानी 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ करीब 75,594.41 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 173.50 अंक यानी 0.75 फीसदी की गिरावट के बाद करीब 22,918.70 अंक पर खुला।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

बाजार खुलने के बाद समय के साथ स्टॉक मार्केट लाल निशान की ओर बढ़ गया। खबर लिखने के समय सुबह करीब 10 बजे सेंसेक्स(BSE Sensex) 379.26 अंक यानी 0.50 फीसदी चढ़कर करीब 75,811.20 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 119.35 अंक यानी 0.52 फीसदी तेजी के साथ करीब 22,972.85 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।

इन शेयरों में दिखी तेजी

सुबह से अभी तक सेंसेक्स के सभी 30 शेयर में से 04 में तेजी तो 26 में गिरावट चल रही है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 10 में तेजी तो 40 में गिरावट चल रही है। IT, एनर्जी और ऑटो सेक्टर के सभी शेयर बाजार में बढ़त बनाए हुए हैं।

शुक्रवार को भी मंद था बाजार

इसके पहले बीते कल 24 जनवरी शुक्रवार को शेयर बाजार में मंदी देखने को मिली। बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 329 अंकों की गिरावट के बाद 76,190 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। तो वहीं, निफ्टी में भी 113 अंक की गिरावट के बाद 23,092 के स्तर पर बंद हुआ था।

Similar Posts