< Back
Lead Story
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इतने अंक चढ़ें...
Lead Story

स्टॉक मार्केट अपडेट: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इतने अंक चढ़ें...

Jagdeesh Kumar
|
25 Nov 2024 11:32 AM IST

Stock Market Updates 25 November: शेयर मार्केट में आज सप्ताह के पहले ही दिन जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। महाराष्ट्र में बीजेपी की जीत और ग्लोबल मार्केट में पॉजिटिव रिस्पॉन्स के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखने को मिल रही है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि ग्लोबल मार्केट और एशियाई बाजार का भी यही हाल है। आज बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। सेंसेक्स जहां लगभग 1231.13 अंक यानी लगभग 1.57 फीसदी की तेजी के साथ करीब 80,358.67 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी में 381.4 अंक यानी 1.6 फीसदी बढ़कर करीब 24275.15 अंक पर खुला।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

खबर लिखने के समय तक भी शेयर बाजार में हरा रंग हावी रहा। सेंसेक्स(BSE Sensex) जहां 1237.38 अंक यानी 1.56% फीसदी तेजी के साथ करीब 80,354.49 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 409.20 अंक यानी 1.71 फीसदी की उछलकर के साथ करीब 24,316.45 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।

इन शेयरों में तेजी

सुबह से अभी तक सेंसेक्स के सभी 30 शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 49 में तेजी 01 में गिरावट है।

शुक्रवार को चढ़ा था बाजार

इससे पहले शुक्रवार यानी 22 नवंबर को सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त तेजी दिखी थी। सेंसेक्स जहां 1961 अंक (2.54%) की तेजी के साथ 79,117 के स्तर पर बंद हुआ था। तो वहीं, निफ्टी में भी 557 अंक (2.39%) की तेजी रही, ये 23,907 के स्तर पर बंद हुआ था।

शुक्रवार को भी सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी और 1 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 49 में तेजी और 1 में गिरावट थी। निफ्टी मीडिया छोड़कर NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए थे। आईटी और रियल्टी इंडेक्स सबसे ज्यादा चढ़ा था।

Similar Posts