< Back
Lead Story
हरे रंग में खुलने के बाद गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स में करीब 100 अंक, तो निफ्टी में इतने अंकों की गिरावट
Lead Story

Stock Market Updates: हरे रंग में खुलने के बाद गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स में करीब 100 अंक, तो निफ्टी में इतने अंकों की गिरावट

Jagdeesh Kumar
|
24 Jan 2025 10:41 AM IST

आज 24 जनवरी को भी भारतीय शेयर बाजार में तेजी में खुलने के बाद गिर गया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अब रेड सिग्नल में कारोबार कर रहे हैं।

Stock Market Updates 24 January 2025: आज सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को बाजार में गर्मा - गर्मी देखने को मिल रही है। भारतीय शेयर बाजार में तेजी में खुलने के बाद गिर गया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अब रेड सिग्नल में कारोबार कर रहे हैं। एशियाई बाजार में तेजी दिख रही है। वहीं, अमेरिका में भी बीते दिन एक फीसदी की तेजी देखने को मिला। शेयर बाजार में आज यानी शुक्रवार को सेंसेक्स जहां लगभग 122.74 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ करीब 76,643.12 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 30.55 अंक यानी 0.13 फीसदी की तेजी के बाद करीब 23,235.90 अंक पर खुला।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

बाजार खुलने के बाद समय के साथ स्टॉक मार्केट लाल निशान की ओर बढ़ गया। खबर लिखने के समय सुबह करीब 10.30 बजे सेंसेक्स(BSE Sensex) 42.81 अंक यानी 0.06 फीसदी चढ़कर करीब 76,477.57 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 18.85 अंक यानी 0.08 फीसदी तेजी के साथ करीब 23,186.50 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।

इन शेयरों में दिखी तेजी

सुबह से अभी तक सेंसेक्स के सभी 30 शेयर में से 20 में तेजी तो 10 में गिरावट चल रही है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में तेजी तो 20 में गिरावट चल रही है। IT और बैंकिंग स्टोरी के सभी शेयर बाजार में बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, मेटल और पावर स्टॉक्स के शेयर की हालत अच्छी नहीं हैं।

बीते दिन तेजी के साथ बंद हुआ था बाजार

इसके पहले बीते कल 23 जनवरी गुरुवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 115 अंकों की तेजी के बाद 76,520 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। तो वहीं, निफ्टी में भी 50 अंक की बढ़त के बाद 23,205 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट देखने को मिली थी। IT और ऑटो शेयर्स तेजी में थे तो वहीं, बैंकिंग शेयर्स में गिरावट देखने को मिली थी।

Similar Posts