< Back
Lead Story
शुक्रवार के दिन फिर गिरावट के साथ हुई भारतीय शेयर बाजार की ओपनिंग, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी का ताजा हाल
Lead Story

स्टॉक मार्केट अपडेट: शुक्रवार के दिन फिर गिरावट के साथ हुई भारतीय शेयर बाजार की ओपनिंग, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी का ताजा हाल

Jagdeesh Kumar
|
20 Dec 2024 10:24 AM IST

Stock Market Updates 20 December: आज सप्ताह के आखिरी वर्किंग डे शुक्रवार को भी शेयर मार्केट की ओपनिंग गिरावट के साथ हुई। यह कह सकते हैं कि शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए ये पूरा सप्ताह अच्छा नहीं रहा। बाजार खुलने के साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखी जा रही है। एशियाई बाजार में भी मिलजुला स्वरूप देखने को मिल रहा है। तो वहीं, अमेरिका में भी बाजार दबाव महसूस कर रहा है। सुबह ओपनिंग के साथ सेंसेक्स जहां लगभग 199.14 अंक यानी 0.25 फीसदी गिरकर 79,018.91 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी 50.65 अंक यानी 0.21% की गिरावट के साथ 23,901.05 अंक पर खुला।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

बाजार खुलने के बाद से खबर लिखने तक स्टॉक मार्केट डाउन ही चल रहा है। खबर लिखने के समय सुबह करीब 10 बजे सेंसेक्स(BSE Sensex) 474.54 अंक यानी 0.60 फीसदी गिरकर करीब 78,743.51 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 121.65 अंक यानी 0.51 फीसदी के गिरावट के साथ करीब 23,830.05 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।

इन शेयरों में तेजी

सुबह से अभी तक सेंसेक्स के सभी 30 शेयर में से 05 में तेजी तो 25 में गिरावट चल रही है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 13 में तेजी तो 37 में गिरावट चल रही है। सेक्टोरल इंडेक्स, निफ्टी ऑटो और मीडिया के शेयरों में तेजी है।

बीती दिन दुनिया भर के बाजारों में दिखी थी गिरावट

इससे पहले गुरुवार यानी 19 दिसंबर के दिन न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर के शेयर बाजार में गिरावट दिखी थी। सेंसेक्स जहां 964 अंक की गिरावट के साथ 79,218 के स्तर पर बंद हुआ था। तो वहीं, निफ्टी में भी 247 अंक टूटकर 23,951 के स्तर पर बंद हुआ था। बाजार में बीते दिन 5 कंपनियों ने लिस्टिंग भी की है। यानी अब इनके IPO में बोली लगा सकते हैं। 27 दिसंबर को ये कंपनियां सेंसेक्स(BSE Sensex) और निफ्टी (NSE Nifty) पर लिस्ट होंगी।

Similar Posts