< Back
Lead Story
नहीं खत्म हो रही भारतीय शेयर बाजार से जुड़े लोगों की टेंशन, सेंसेक्स और निफ्टी में फिर गिरावट
Lead Story

स्टॉक मार्केट अपडेट: नहीं खत्म हो रही भारतीय शेयर बाजार से जुड़े लोगों की टेंशन, सेंसेक्स और निफ्टी में फिर गिरावट

Jagdeesh Kumar
|
16 Dec 2024 10:23 AM IST

Stock Market Updates 16 December: आज सप्ताह के पहले वर्किंग डे सोमवार को फिर शेयर मार्केट की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। यानी यह कह सकते हैं कि शेयर बाजार से जुड़े लोगों के दिन अच्छे नहीं है। बाजार ओपन होने के साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट देखी जा रही है। एशियाई बाजार तेजी में है तो वहीं, अमेरिका में भी शुक्रवार को बाजार फ्लैट रहे। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों निचले स्तर पर करोबार कर रहे हैं। सुबह ओपनिंग के साथ सेंसेक्स जहां लगभग 213.31 अंक गिरकर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी 45.80 अंक की गिरावट के साथ खुला।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

बाजार खुलने के बाद से आज स्टॉक मार्केट डाउन ही चल रहा है। खबर लिखने के समय सुबह करीब 10 बजे सेंसेक्स(BSE Sensex) 145.61 अंक यानी 0.18 फीसदी गिरकर करीब 81,987.51 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 38.35 अंक यानी 0.15 फीसदी के गिरावट के साथ करीब 24,729.95 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।

इन शेयरों में तेजी

सुबह से अभी तक सेंसेक्स के सभी 30 शेयर में से 13 में तेजी तो 17 में गिरावट है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 19 में तेजी तो 31 में गिरावट है। सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी रियल्टी सबसे ज्यादा 1.61% की तेजी है।

शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले गुरुवार यानी 16 दिसंबर को भी सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स जहां 843 अंक की तेजी के साथ 82,133 के स्तर पर बंद हुआ था। तो वहीं, निफ्टी में भी 219 अंक की तेजी रही, ये 24,768 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी और 04 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 में तेजी और 09 में गिरावट थी।

Similar Posts