< Back
Lead Story
शेयर बाजार में फिर गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों टूटे
Lead Story

स्टॉक मार्केट अपडेट: शेयर बाजार में फिर गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों टूटे

Jagdeesh Kumar
|
13 Nov 2024 10:54 AM IST

Stock Market Updates 13 November: शेयर मार्केट में आज बुधवार 13 नवंबर को फिर गिरावट दिख रही है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि ग्लोबल मार्केट और एशियाई बाजार का भी यही हाल है। बीते दिन 3500 करोड़ की बिकवाली देखने को मिली। आज बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स जहां लगभग 34.67 अंक यानी लगभग 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ करीब 78,638.92 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी में 42.45 अंक यानी 0.18 फीसदी गिरकर करीब 23891.0 अंक पर खुला।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

खबर लिखने के समय तक भी शेयर बाजार में हरा रंग नहीं दिखा। यहां गिरावट ही दिख रही है। सेंसेक्स(BSE Sensex) जहां 503.32 अंक यानी 0.64 फीसदी गिरकर करीब 78,171.86 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 192.40 अंक यानी 0.81 फीसदी की गिरावट के साथ करीब 23,691.05 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।

इन शेयरों में तेजी

सुबह से अभी तक सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 09 में तेजी और 21 में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 42 में गिरावट 8 में तेजी है। बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी की गिरावट दिखा रहा। Bharat Electronics, Hero MotoCorp, M&M, Maruti Suzuki, Tata Steel निफ्टी का टॉप लूजर हैं। वहीं Bharti Airtel, Titan Company, IndusInd Bank, HDFC Bank और SBI टॉप गेनर हैं।

कल भी बाजार था लाल

इससे पहले कल यानी 12 नवंबर को सेंसेक्स और निफ्टी के गिरावट थी। सेंसेक्स जहां 1145 अंक गिरा था। वहीं, निफ्टी भी 359 अंक गिरा था। दिनभर के कारोबार के बाद शाम को सेंसेक्स 820 अंक यानी 1.03% की बड़ी गिरावट के साथ 78675 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 257 अंक यानी 1.07% की गिरावट के साथ 23,883 के स्तर पर बंद हुआ था।

Similar Posts