< Back
Lead Story
बाजार खुलते ही मची हाहाकार, शेयर मार्केट में भारी गिरावट, जानिए निफ्टी और सेंसेक्स...
Lead Story

Stock Market Updates: बाजार खुलते ही मची हाहाकार, शेयर मार्केट में भारी गिरावट, जानिए निफ्टी और सेंसेक्स...

Jagdeesh Kumar
|
13 Jan 2025 10:23 AM IST

Stock Market Updates 13 January 2025: आज सप्ताह के पहले ही दिन भारतीय शेयर बाजार धड़ाम से गिर गया। सेंसेक्स और निफ्टी के शेयर खुलते ही लाल निशान की गहराई पर जा घुसे। ऐसे में स्टॉक मार्केट से जुड़े लोगों के लिए आज के दिन की शुरुआत फिर अच्छी नहीं हुई। एशियाई बाजार भी सुस्त पड़ा है। भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को सेंसेक्स जहां लगभग 812.11 अंक यानी 1.05 फीसदी गिरावट के साथ करीब 76,566.80 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी 245.30 अंक यानी 1.05 फीसदी टूटने के बाद करीब 23,186.20 अंक पर खुला।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

बाजार खुलने के बाद से धूप खिलने के बाद भी स्टॉक मार्केट रेड सिग्नल में कारोबार कर रहा है। खबर लिखने के समय सुबह करीब 10 बजे सेंसेक्स(BSE Sensex) 638.39 अंक यानी 0.83 फीसदी गिरकर करीब 76,740.52 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 206.90 अंक यानी 0.88 फीसदी की तेजी के साथ करीब 23,224.60 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।

इन शेयरों में भारी गिरावट

सुबह से अभी तक सेंसेक्स के सभी 30 शेयर में से 01 में तेजी तो 29 में गिरावट चल रही है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 02 में तेजी तो 48 में गिरावट चल रही है। खबर लिखे जाने तक टाटा मोटर्स, ऑटो, मेटल के साथ साथ ऑयल एंड गैस के शेयर में गिरावट चल रही है।

बीते सप्ताह 1845 अंक गिरा शेयर बाजार

इसके पहले 10 जनवरी को भी शेयर बाजार में गिरावट दिखी थी। सेंसेक्स 241 अंक की गिरावट के बाद 77,378 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। तो वहीं, निफ्टी में भी 95 अंक की गिरावट दिखी जो कि 23,431 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयर में से 08 में तेजी तो 22 में गिरावट थी। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 14 में तेजी तो 36 में गिरावट दर्ज की गई थी।

Similar Posts