< Back
Lead Story
भारतीय शेयर बाजार में लाल रंग छाया, सेंसेक्स 500 तो निफ्टी 250 अंक गिरा
Lead Story

स्टॉक मार्केट अपडेट: भारतीय शेयर बाजार में लाल रंग छाया, सेंसेक्स 500 तो निफ्टी 250 अंक गिरा

Jagdeesh Kumar
|
13 Dec 2024 10:36 AM IST

Stock Market Updates 13 December: आज सप्ताह के आखिरी वर्किंग दिन शुक्रवार को शेयर मार्केट की गिरावट के शुरुआत हुई। शेयर बाजार में लाल रंग हावी है। सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ ओपन हुई। सेंसेक्स जहां लगभग 150 अंक गिरकर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी 40 अंक की गिरावट के साथ खुला।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

बाजार खुलने के बाद से आज स्टॉक मार्केट कमजोर ही चल रहा है। खबर लिखने के समय सुबह करीब 10 बजे सेंसेक्स(BSE Sensex) 532. 11 अंक यानी 0.65 फीसदी गिरकर करीब 80,775.85 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 158.35 अंक यानी 0.65 फीसदी के गिरावट के साथ करीब 24,390.35 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है। 941 शेयरों में बढ़त, 2187 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, 103 शेयर ऐसे हैं जिन पर कोई प्रभाव नहीं है।

इन शेयरों में तेजी

सुबह से अभी तक सेंसेक्स के सभी 30 शेयर में से 01 में तेजी तो 29 में गिरावट है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 02 में तेजी तो 48 में गिरावट है। सबसे ज्यादा मेटल सेक्टर में गिरावट देखने को मिल रही है।

बीते दिन भी लाल निशान में बंद हुआ था बाजार

इससे पहले गुरुवार यानी 12 दिसंबर को भी सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स जहां 236 अंक की गिरावट के साथ 81,289 के स्तर पर बंद हुआ था। तो वहीं, निफ्टी में भी 93 अंक की गिरावट रही, ये 24,548 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 में तेजी और 18 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 15 में तेजी और 35 में गिरावट थी। 11 दिसंबर को भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था।

Similar Posts