< Back
Lead Story
मामूली तेजी के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी और सेंसेक्स दोनों में इतने अंकों की तेजी
Lead Story

स्टॉक मार्केट अपडेट: मामूली तेजी के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी और सेंसेक्स दोनों में इतने अंकों की तेजी

Jagdeesh Kumar
|
10 Dec 2024 10:13 AM IST

Stock Market Updates 10 December: आज सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर मार्केट की फ्लैट शुरुआत हुई। सुबह 9.15 में जब जब ओपन हुआ तो सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी दिखी। सेंसेक्स जहां लगभग 38.69 अंक यानी 0.05 फीसदी बढ़कर करीब 81,547.15 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी 9.25 अंक यानी 0.04 फीसदी की तेजी के साथ 24,628.25 अंक पर खुला। एशियाई बाजार में तेजी तो अमेरिका के बाजार में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

बाजार खुलने के बाद से आज स्टॉक मार्केट हरे रंग में कारोबार कर रहा है। खबर लिखने के समय सुबह करीब 10 बजे सेंसेक्स(BSE Sensex) 200.90 अंक यानी 0.25 फीसदी बढ़कर करीब 81,709.36 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 52.70 अंक यानी 0.21 फीसदी की तेजी के साथ करीब 24,671.70 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।

इन शेयरों में तेजी

सुबह से अभी तक सेंसेक्स के सभी 30 शेयर में से 18 में तेजी तो 12 में गिरावट है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में तेजी तो 20 में गिरावट है। निफ्टी के ऑटो सेक्टर के अलावा सभी में बढ़त दर्ज की गई है।

बीते दिन बाजार में थी तेजी

इससे पहले सोमवार यानी 09 दिसंबर को भी सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स जहां 200 अंक की गिरावट के साथ 81,508 के स्तर पर बंद हुआ था। तो वहीं, निफ्टी में भी 58 अंक की गिरावट रही, ये 24,619 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 20 में तेजी और 30 में गिरावट थी। वहीं, पिछले हफ्ते भी बाजार में गिरावट देखी गई थी।

Similar Posts