< Back
Lead Story
फिर लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी और सेंसेक्स दोनों में गिरावट
Lead Story

स्टॉक मार्केट अपडेट: फिर लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी और सेंसेक्स दोनों में गिरावट

Jagdeesh Kumar
|
9 Dec 2024 10:16 AM IST

Stock Market Updates 09 December: शेयर मार्केट में आज सप्ताह के पहले ही दिन खराब शुरुआत हुई है। शेयर बाजार वालों के लिए आज की सुबह अच्छी नहीं रही। सेंसेक्स जहां लगभग 128.93 अंक यानी 0.16 की गिरावट के साथ करीब 81,580.19 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी में 27.40 अंक यानी 0.11 की गिरावट के साथ 24,650.40 अंक पर खुला। वैश्विक और एशियाई बाजार में भी मिला जुला स्वरूप देखने को मिल रहा है।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

बाजार खुलने के बाद एक समय ऐसा आया जब लगा कि शायद अब बाजार रिकवर की ओर जा सकता है। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और खबर लिखने के समय तक शेयर बाजार का झुकाव लाल रंग की ओर ही रहा। सेंसेक्स(BSE Sensex) जहां 171.09 अंक यानी 0.21 फीसदी गिरावट के साथ करीब 81,538.03 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 56.90 अंक यानी 0.23 फीसदी गिरकर करीब 24,620.90 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।

इन शेयरों में तेजी

सुबह से अभी तक सेंसेक्स के सभी 30 शेयर में से 10 में तेजी तो 20 में गिरावट है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 17 में तेजी तो 33 में गिरावट है। IT सेक्टर के अलावा सभी तेजी में कारोबार कर रहे हैं।

बीते दिन मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले शुक्रवार यानी 06 दिसंबर को भी सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स जहां 56 अंक की गिरावट के साथ 81,709 के स्तर पर बंद हुआ था। तो वहीं, निफ्टी में भी 30 अंक की गिरावट रही, ये 24,667 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 में तेजी और 17 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 18 में तेजी और 32 में गिरावट थी। वहीं, गुरुवार को बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था।

Similar Posts